मुख्यमंत्री ने हत्या की घटना पर गहरा दुःख जताया आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आईजी को दिए निर्देश
09 जून 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर, छत्तीसगढ़ की बेटी की राजस्थान के कोटा में हुई हत्या पर गहरा दुःख जताया है।
उन्होंने मृत छात्रा के परिवारजनों के प्रति संवेदना जताते हुए छात्रा के परिजनों को हर संभव सहयोग के निर्देश भी दिए हैं। बिलासपुर की यह छात्रा राजस्थान के कोटा में कक्षा 12 की पढ़ाई के साथ-साथ नीट की तैयारी भी कर रही थी।
ज्ञात हो कि बिलासपुर के मस्तूरी क्षेत्र में रहने वाले मुस्लिम किसान जो हाल मुकाम यदुनंदन नगर बिलासपुर में रहते हैं। किसान की बेटी की राजस्थान कोटा मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी करने गई थी नाबालिक 11 वीं पास करने के बाद डेढ़ महीना पहले ही कोटा गई थी, जहां वह एक हॉस्टल में रहकर कोचिंग कर रही थी, नाबालिक 2 दिन पहले कोचिंग के लिए सुबह निकली थी और कोचिंग नहीं पहुंची नाबालिक शाम तक हॉस्टल भी नही पहुची। नाबालिक के हॉस्टल नहीं पहुंचने पर हॉस्टल वार्डन ने स्थानीय पुलिस थाने में नाबालिक के लापता होने की सूचना दर्ज कराई थी। दो दिन बाद जंगल में लड़की की लाश मिलने की सूचना पर पुलिस ने लाश बरामद कर जानकारी इकट्ठा की तो पता चला कि नाबालिक बिलासपुर के यदुनंदन नगर की रहने वाली है।
दो दिनों से हॉस्टल से लापता थी नाबालिक
नाबालिक हाॅस्टल से दो दिनों से लापता थी। नाबालिक 6 जून को सुबह 7 बजे कोचिंग जाने के लिए हॉस्टल से निकली थी, लेकिन वह कोचिंग भी नहीं पहुंची,साथ ही वापस हॉस्टल भी नहीं गई थी। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट हॉस्टल संचालक धमेंद्र ने जवाहर नगर थाने में दर्ज करवाई थी। जिसके बाद से पुलिस नाबालिग की तलाश कर रही थी। नाबालिक का शव जवाहर सागर और बोराबास के जंगलों में मिलने की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।
नाबालिक के पिता खेती किसानी का काम करते है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर आईजी को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए राजस्थान पुलिस से समन्वय करने के निर्देश दिए हैं।

