अवैध कारोबार में लिप्त महिला आरोपी की सरगर्मी से तलाश जारी
10 जून 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर के सिविल लाइन पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 71 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है.. मामले की जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि.. शहर में गांजा बिक्री को लेकर लगातार शिकायत मिल रही थी जिसके बाद लगा था बाहर से गांजा लाने वालों की पतासाजी की जा रही थी इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि उड़ीसा से कार में 2 लोगों द्वारा उक्त 71 किलो गांजा लाया जा रहा है और उसे शहर के अलग-अलग इलाकों में खपाया जाएगा मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों का जांजगीर जिला से पीछा करना शुरू किया जिसके बाद बिलासपुर के इमली पारा क्षेत्र में घेराबंदी कर कार को रोककर आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में आरोपिओ से कार जप्त कि गई है, उसके बारे में पतासाजी करने पर खुलासा हुआ कि इसका कार मालिक चंद्रप्रकाश कौशिक पहले ही गांजा के ही अन्य मामले में जेल में है.. उसके जीजा खिलेश्वर भी जेल में है.. जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ गांजा कि डिलीवरी करने के लिए विभिन्न स्थानों में जाना था उसके पहले ही आरोपियो तक पुलिस पहुंच गई दोनों आरोपिओ से पूछताछ के आधार पर अवैध गांजा की डिलीवरी कराने वाली महिला को भी आरोपी बनाया गया है।

जिसकी पतासाजी जारी है। इस कार्यवाही में सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी सिविल लाइन्स के साथ परि. उप अधीक्षक नूपुर उपाध्याय,Si सुमेंद खरे, hc नरेन्द दिक्सेना, आर,सरफराज़ खान,देवेंद दुबे,विकास यादव,मनोज बघेल।

