सरकंडा व सिविल लाइन थाने में अलग-अलग मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन
14 जून 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] भाजपा प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी पर दुर्भावनावश झूठी एफआईआर दर्ज करने के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा उत्तर मंडल सरकंडा द्वारा भाजयुमो मंडल अध्यक्ष महर्षि बाजपेयी के नेतृत्व में आज सरकंडा थाने का घेराव कर नारेबाजी की गई।

प्रदर्शन के बाद सीएसपी स्नेहिल साहू व थाना प्रभारी को ज्ञापन सौपकर मांग की गई की उस वीडियो को सभी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ ने अपने अपने सोशल मीडिया अकॉउंट से शेयर किया है इसलिए वे सभी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ पर एफआईआर दर्ज करके उन्हें भी गिरफ्तार करे।

अगर ओपी चौधरी पर दर्ज की गई एफआईआर वापस नही होती तो युवा मोर्चा उग्र आंदोलन करके भूपेश सरकार के खिलाफ सड़क की लड़ाई लड़ेगा।

वही दूसरी तरफ सिविल लाइन थाने में भाजपा युथ मोर्चा मंडल के अध्यक्ष मोनू रजक के नेतृत्व में भी ओमप्रकाश चौधरी पूर्व IAS पर एफआईआर के विरोध में सिविल लाइन थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा
आज के प्रदर्शन में मुख्य रुप से भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी , जिला कार्यसमिति सदस्य विवेक ताम्रकार , मंडल महामंत्री विश्वजीत ताम्रकार, अभिषेक साव , प्रकाश साहू , अभिषेक तिवारी ,रवि सिंह, शौर्य सराफ , तुषार साव , सागर यादव , देवर्षि बाजपेयी ,आयुष दुसेजा, यश कश्यप , आयुष कश्यप उपस्थित रहे।

