हड़ताल के चलते मेडिकल सुविधा के अभाव में दर-दर भटक रहे मरीज
14 जून 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] छत्तीसगढ़ जीवनदीप समिती कर्मचारी कल्याण महासंघ ने अपनी मांगो को लेकर जिला अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे है।
कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से अस्पताल में सुविधाओं के अभाव में मरीज इलाज के लिए दर-दर भटक रहे है परिजनों कहना है कि पोस्टमार्टम के लिए बॉडी एंबुलेंस में पड़ी है लेकिन कर्मचारियों की हड़ताल में बैठे रहने के कारण पोस्टमार्टम नहीं किया जा रहा है।

कर्मचारियों की मांग है कि समस्त जे. डी. एस कर्मचारियों को उचित वेतन के साथ कलेक्टर मद से भुगतान कर नियमित की जाए। लेकिन अस्पताल प्रबंधन द्वारा उनके मांगो को अनसुना किया जा रहा है।
आपको बता दे कि वेतन वृद्धि के लिए पूर्व में आवेदन किया जा चुका है, स्वास्थ्य विभाग रायपुर से आदेश भी हो चुके हैं।

लेकिन इन मांगों पर प्रबंधन द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई जिस से हताश होकर जीडीएस कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए है। हड़ताल से परेशान दूसरे जिलों से इलाज के लिए पहुचे मरीजों में रोष साफ देखने को मिल रहा है।

पूरे मामले पर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल गुप्ता पत्रकारों द्वारा बनाए गए दबाव के कारण आंदोलनरत कर्मचारियों से काम पर वापस लौटने के लिए कहा वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह लाया गया।

