डॉक्टरों से चर्चा कर ली राहुल के स्वास्थ्य संबंधित जानकारी
15 जून 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के मालखरौदा ब्लॉक के पिहरीद गांव के बोरवेल में फंसे राहुल को आखिरकार 105 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सफलतापूर्वक निकाल लिया गया। राहुल को उपचार के लिए फिलहाल अपोलो अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया है।

जहाँ राहुल का उपचार जारी है, बिलासपुर के विधायक शैलेष पांडे ने भी आज अपोलो अस्पताल जाकर राहुल और उसके परिजनों के साथ बातचीत की और राहुल के स्वास्थ्य का हाल जाना साथ ही परिवार को संबल देते कहा कि आपको किसी भी तरीके से परेशान होने की आवश्कता नहीं है हम-सब आपके साथ हैं। राहुल का उचित इलाज किया जाएगा।

विधायक शैलेश पांडे ने अपोलो अस्पताल प्रबंधन के डॉक्टरों से मुलाकात भी की और राहुल के स्वास्थ्य का हालचाल जाना साथ ही डॉक्टरों से कहा कि राहुल की पूरी बेहतर से बेहतर अच्छी इलाज होनी चाहिए।

आपको बताते चलें कि आज ही सुबह राहुल ने नाश्ता भी किया है। विधायक शैलेश पांडे ने रेस्क्यय में लगे सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बधाई भी दिया है ।

