सफल हुआ राहुल को बचाना है अभियान…सकुशल बाहर निकला दिव्यांग बच्चा राहुल
लगातार 101 घंटे से अधिक चला रेस्क्यू प्रदेश के सरकारी तंत्र के साथ
एनडीआरएफ व आर्मी की पूरी
ताकत झोंकने के बाद मिली सफलता
14 जून 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर जांजगीर-चांपा जिले के ग्रामीण इलाके में 80 फीट के खुले बोरवैल में गिरे दिव्यांग बच्चे राहुल को लगातार 5 दिन रेस्कयू कर सकुशल बाहर निकाला गया।
ज्ञात हो कि 10 साल का बच्चा 5 दिन से उस बोरवेल में फंसा था उसे आज जीवित और सकुशल निकाल लिया गया।

लगातार रेस्क्यू किया गया जो कि अब सफल हुआ उस बच्चे का नाम राहुल जिसे ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एंबुलेंस द्वारा बिलासपुर अपोलो लाया जा रहा है।

और इस रेस्क्यू में जिला प्रशासन के अलावा 3 जिलों के कलेक्टर एसडीएम और एनडीआरएफ की टीम निरंतर प्रयास कर रही थी जो कि आज सफल हुआ और राहुल को बचाया गया इस अभियान में गुजरात की रोबोट टीम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा तथा जांजगीर- चांम्पा
के कलेक्टर की भी भूमिका सराहनीय रही।

यहाँ ये बताना भी लाजमी हो जाता है कि देश मे ऐसी कई घटनाएं हुई है पर छत्तीसगढ़ की ये पहली घटना है,और जिसे भारी मशकत करने के बाद इस महा अभियान को सफलता मिली।

