बोर मालिक और बोर करने वाले दोनो के खिलाफ होगी एफआईआर-आईजी डाँगी
18 जून 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] बिलासपुर रेंज के आई रतनलाल डाँगी ने संभाग के लोगो से अपील की है कि अपने आसपास यदि कोई बोरवेल जिसे खुला छोड़ दिया गया हो, जिससे कोई दुर्घटना घट सकती है।
तत्काल उसकी फ़ोटो एवं लोकेशन मेरे इस मोबाइल नम्बर 9479193000 पर WhatsApp कर सकते है।
आपका यह सहयोग किसी एक व्यक्ति की जान बचा सकता है
यह भी एक मानव एवं देश सेवा का तरीक़ा है
आई जी डाँगी सहजता से लोगो से अपील के साथ एक चेतावनी भी दी है कि खुले बोर छोड़ने पर बोर खोदने वाले पर एवं मालिक दोनो के ख़िलाफ़ एफ़॰आइआर भी दर्ज की जाएगी।
ज्ञात हो कि
जांजगीर में 11 वर्षी मासूम राहुल साहू के बोर के गड्ढे में गिरने के बाद मुख्यमंत्री की अपील के बाद अधिकारी भी सक्रिय हो गये है आई डाँगी ने सबसे पहले इस मामले में कदम उठाया है संभाग के लोगो से अपील के साथ सभी एसपीस को एक तरह से निर्देश है कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्यवाई कर किसी की जान जोखिम में जाने से रोके।

