शिवघाट और पचरी घाट पर निर्माणाधीन बैराज का विधायक पांडेय ने किया निरीक्षण
29 जून 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
अरपा नदी में शिव घाट और पचरी घाट पर बन रहे बैराज में चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लेने बुधवार को विधायक शैलेश पांडे पहुँचे इस दौरान उन्होंने अरपा के दोनों छोर का निरीक्षण कर विकास कार्यो में तेजी लाने और काम करने वाले मजदूरों को जरूरी सुरक्षा मापदण्ड के अनुरूप कार्य करवाने अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस दौरान विधायक पांडे ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजनाओं में अरपा का सौंदर्यीकरण भी है इसमें किसी भी तरह की लापरवाही लेटलतीफी बर्दास्त नही की जाएगी। आपको बता दे विधायक शैलेश पांडे के प्रयास से अरपा में दो बैराज का निर्माण हो रहा है।
बैराज से शहर और शहर के दूसरी छोर पर आमजनों को आवाजाही भी सरल होगी साथ ही अरपा नदी का मनोरम नजारा लोगों को देखने मिलेगा, वही अंतः सलिला अरपा में बारह महीने पानी का जमाव रहने से बिलासपुर का भूजल स्तर भी बना रहेगा।
फ़िलहाल निर्माण एजेंसी तेजी से कार्य में जुटी हुई है, जिनके लिए बारिश का सीजन समस्याएं खड़ी कर सकता है।




