शराब के नशे में गाली गलौच एवं मारपीट पर आरोपियो ने दिया था घटना को अंजाम
18 अगस्त 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] हत्या कर साक्ष्य छिपाने वाले 04 आरोपियों को सकरी पुलिस ने किया गिरफ्तार। मृतक द्वारा शराब के नशे में गाली गलौच एवं मारपीट करने पर आरोपियो ने दिया था घटना को अंजाम। दो दिन तक मृतक के शव को बाथरूम मे छुपाकर रखा था। शव से बदबू आने पर रात्रि में मोटर सायकल से सुमित्रा नगर घुरू के रोड किनारे लगाया ठिकाना। पुलिस को चकमा देने बदला घटना स्थल। गला दबाकर सिर सिने में राड से पिट कर किया हत्या।
आरोपी सुमित्रा का पुराने पति और बच्चों से मिलना मृतक को नही था पसंद।
थाना सकरी से मिली जानकारी के अनुसार मामला इस प्रकार है कि घटना 15.08.2022 के सुबह करीबन 09:00 बजे सूचना मिली कि घुरू सैदा मेन रोड सुमित्रा नगर के पास सड़क किनारे खेत में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पानी में पड़ी हुई है। जिसकी सूचना पर थाना प्रभारी सकरी द्वारा स्टाफ के साथ घटना स्थल जाकर तस्दीक / निरीक्षण किया गया जो अज्ञात व्यक्ति का शव 02-03 दिन पूर्व का होना प्रतित हो रहा था एवं खेत के पानी में पड़े होने से पहचान करना मुस्किल था। जिसकी सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए घटना स्थल का निरीक्षण किया गया, जिस पर शव के पास पड़े पर्स से आधार कार्ड मिला जिसमें सैय्यद कमाल पिता सैय्यद मोईद्दीन उम्र 35 साल साकिन संजय नगर चांटीडीह थाना सरकंडा लेख था, जिस पर थाना प्रभारी सकरी द्वारा थाना सरकंडा को सूचना देने पर थाना सरकंडा में सैय्यद कमाल खान का गुम इंसान दिनाँक 14.082022 को दर्ज होना बताया गया। जिस पर उनके परिजनों को पहचान हेतु घटना स्थल तलब किया गया। जो अज्ञात मृतक को उसके परिजनों द्वारा गुम इंसान सैय्यद कमाल होना बताया गया। बाद मृतक का साला सलीम पेंटर की सूचना पर थाना सकरी में मर्ग क्रमांक 69 / 2022 पंजीबद्ध कर पंचनामा कार्यवाही मे लिया गया तथा मृतक के शव को पोस्ट मार्टम हेतु भेजा गया, जो पी. एम बाद डॉक्टर साहब द्वारा गला घोटने से एवं मृतक के शव को 02-03 दिन पूर्व का होना लेख पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन के
मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु टीम गठित किया गया। जिस पर मृतक के परिजनों से पता चला कि मृतक करीब 03-04 वर्ष पूर्व से सकरी निवासी सुमित्रा तिवारी मानिकपुरी को अवैध रूप से पत्नि बनाकर जरहाभाठा में किराये के मकान मे रखना बताये एवं मृतक दिनाँक 1108.2022 को अपनी पत्नि सरिफुन निशा एवं अपने बेटे को रात्रि करीबन 1030 बजे तक मोहर्रम ताजिया दिखाकर अपने घर संजय नगर चांटीडीह से आ रहा हॅू।
कहकर निकला था, जो दिनॉक 12.08.2022 को शाम 04:30 बजे सरिफुन निशा अपने पति कमाल को खाना बनाने के नाम से पूछने पर रात में खाना खाने आउंगा बोला था जो पूनः फोन करने पर मोबाईल बंद आ रहा था कि दिनांक 13.082022 को सुबह करीबन 12.00 बजे सुमित्रा द्वारा मृतक के साला सलीम को उसके गैरेज में जाकर बताई कि 02-03 दिन से तुम्हारा जीजा नही आया है तथा उसकी स्कूटी इंदू चौक में खड़ी हैं कहकर सुमित्रा चली गई। जिसके जरहाभाठा के घर में पता करने पर सुमित्रा घर में ताला बंद कर फरार हो गई थी। दिनांक 14.08.2022 को मृतक की पत्नि द्वारा थाना सरकंडा में गुम इंसान कायम कराया गया। प्रकरण में सुमित्रा की पतासाजी तथा उसके पुत्र दीपक तथा उसके पूर्व पति जगजीवन का पता तलाश किया गया जो घर से फरार होना पता चला, जिस पर सुमित्रा के भाई राजकुमार महंत को पकड़कर पूछताछ करने पर आना कानी कर रहा था जिसे कड़ाई से पूछताछ करने पर मृतक सैय्यद कमाल द्वारा शराब पीकर सुमित्रा के साथ दिनाँक 12.08.2022 के रात्रि करीब 1000 बजे मारपीट गाली गलौच करने एवं मना करने पर दीपक राजकुमार और जगजीवन से भी मारपीट करने पर सभी मिलकर मृतक कमाल को पकड़कर जमीन में पटककर गमछे से गले में गाठ बांधकर गला दबाकर लोहे के राड से सिने और सिर में मारकर हत्या करना कबूल किये एवं मरने पर चारों शव को उठाकर बाथरूम में 02 दिन तक रखना बताये एवं शव से बदबू आने पर दीपक द्वारा अपने दोस्त से लाये मोटर सायकल में मृतक के शव को रखकर रात्रि में घुरू सैदा मार्ग में फेंकना बताये, जिस पर आरोपी दीपक तिवारी, जगजीवन एवं सुमित्रा को उनके घर बटालियन गेट के सामने सकरी में दबिश देकर पकड़कर थाना लाकर पूछताछ किया गया, जिस पर चारों मिलकर अपराध करना स्वीकार किये।
पकड़े गए आरोपी
(1) राजकुमार महंत पिता जुगतूदास महंत उम्र 38 साल साकिन गायत्री मंदिर के पिछे
वार्ड के 1 सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर
(2) दीपक तिवारी पिता जगजीवन तिवार उम्र 23 साल साकिन बटालियन के पास
(3) सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर छ.ग सुमित्रा तिवारी मानिकपुरी पति सैय्यद कमाल उम्र 48 साल साकिन ओम नगर 03.
(4) जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासुपर छ.ग. जगजीवन प्रसाद तिवारी पिता स्व. प्रहलाद तिवारी उम्र 51 साल साकिन बटालियन के पास सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर
घटना में प्रयुक्त आलाजरब एवं मोटर सायकल को बरामद कर जप्त किया गया एवं चारो आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजी जाती है।
उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में ACCU एवं सकरी थाना प्रभारी पौरूष पुरे उप निरीक्षक पी आर साहू सहायक उप निरीक्षक गणेश राम महिलांगे, प्रधान आर. राजेश्वर क्षत्री, संगीता नेताम, आरक्षक तरूण केसरवानी, जय साहू, संजय बंजारे, राजकुमार श्याम, धनराज कुंमकार, पवन सिंह, सुनील सूर्यवंशी एवं मालिक राम साहू की सराहनीय भूमिका रही है।


