मृतक के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका…पुलिस कर रही मामले की जांच
29 अगस्त 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] घुरू के तालाब में सोमवार की सुबह एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह तालाब में तैरती लाश देख आसपास को लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सकरी पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आज सोमवार को शहर से लगे ग्राम घुरु के तालाब में सुबह एक युवक की तैरती लाश मिली। मृत युवक की पहचान कमाल अख्तर के रूप में की गई है। तिफरा क्षेत्र के यदुनंदन नगर कालोनी का रहने वाला था युवक। बताया जा रहा है कि युवक रविवार शाम किसी से मिलने जाने घर से निकला था लेकिन वापस घर ना लौटा। सोमवार की सुबह कुछ लोग नहाने तालाब पहुंचे थे। जिन्होंने तालाब में एक युवक का शव देख क्षेत्र सनसनी फैल गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया।
परिजनों को हत्या की आशंका : यदुनंदन नगर तिफरा में रहने वाले युवक की लाश तालाब में मिलने के मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि युवक रविवार की रात को किसी से मिलने जाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन सुबह उसकी लाश पानी में तैरती मिली है। इस आशंका को लेकर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है, फिलहाल शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


