साई नृत्य निलयम द्वारा तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रणवम महोत्सव के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए नगर विधायक शैलेश पाण्डेय
01 सितंबर 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
आज साई नृत्य निलयम द्वारा तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रणवम महोत्सव के उद्घाटन समारोह
कार्यक्रम में नगर विधायक शैलेष पांडेय हुए शामिल श्री पांडेय ने इस भव्य और मंत्रमुग्ध कर देने वाले कार्यक्रम की मुक्तकंठ से सराहना की।
ज्ञात हो कि इस आयोजन में सात अलग-अलग राज्यों से 550 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया तथा अपनी प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया।
यह आयोजन तीन दिवसीय हैं और आज इसका उद्घाटन समारोह था।
जिसमे नगर विधायक शैलेश पांडेय शामिल हुए तथा विशिष्ट अतिथि के रूप एन.टी.पी.सी के चीफ जनरल मैनेजर घनश्याम प्रजापति, एवं कृषि विश्वविद्यालय के डीन डॉ तिवारी साई नित्य निलयम की फाउंडर एवं गुरु श्वेता नायर, आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम स्थल कृषि महाविद्यालय सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय परम्पराओं की कल और संस्कृति को बढ़ावा देना एवं बिलासपुर और छत्तीसगढ़ में पारम्परिक नृत्य और संगीत की संस्कृति को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय स्तर के प्रतिभागियों और कलाकारों को बिलासपुर की भूमि में प्रदर्शन करने के लिए एक मंच पर लाना।











