बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] श्रीकांत वर्मा मार्ग साई परिषर में गणेश पूजन की महाआरती पर छत्तीसगढ योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह शामिल हुए। आरती बाद संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा की गणेश जी विघ्नहर्ता है, किसी भी पूजन कार्य मे सर्वप्रथम पूजा गणेश जी की होती है। भगवान श्री गणेश जी के आशिर्वाद से सभी कार्य बिना बाधा के सम्पन्न होता है। करोना जैसे महामारी से हम सभी गणेश जी के प्रार्थना से सुरक्षित है। मै आप सभी के खुशहाली व प्रदेश के विकास के लिए ईश्वर से कामना करता हुॅ।
महाआरती मे नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद रविन्द्र सिंह के साथ साई परिषर आपार्टमेन्ट के अध्यक्ष सदीप रलहान सचिव एन के शर्मा एच के हण्ङा ङी के चतर्वेदी भारत खण्ङेरिया सतेश खण्डेलवार वेकट रमन बीएन चक्रवर्ती बी.जी के राव पुनम हण्ङा सुरेश मुच्चल राकेश केशरीय अशोक मल्होत्रा सहीत सैकङो के तादात मे श्रध्दालु जन उपस्थित थे।


