07 सितंबर 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलासपुर ससंदीय क्षेत्र के सांसद अरुण साव आज अपने नेहरू चौक स्थित शासकीय आवास में आम जनता व कार्यकर्ताओं से मिलने के लिये दिनभर उपलब्ध रहे।
श्री साव से मिलने आज दिनभर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता , पदाधिकारी पहुँचते रहे।
श्री साव ने नागरिको की समस्याओं के निवारण के लिये अपने शासकीय आवास में जनसमस्या निवारण शिविर लगाकर नागरिको की विभिन्न समस्याओं का तत्काल निराकरण किया।
श्री साव ने नागरिकों की बातों को गम्भीरता से सुनते हुए तत्काल सम्बंधित अधिकारियों से वार्तालाप कर के समस्याओं का किया समाधान।



