गाड़ी में स्टिक, बेसबॉल बैट जैसी आपत्तिजनक चीजें मिली पुलिस ने की कार्यवाही पैदल ही कोर्ट लेकर पहुंची पुलिस….देखिए वीडियों
08 सितंबर 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर जिला बदर हिस्ट्रीशीटर मेडी एक बार फिर गिरफ्तार हो गया है। शहर में बढ़ते अपराध को लेकर पुलिस रात्रि गश्त पर निकल रही है। स्वयं एसएसपी पारुल माथुर मौके पर पहुंचकर गाड़ियों की जांच कर रही है। इसी जांच के दौरान
रात को राजेंद्र नगर चौक में बिलासपुर में वापसी के बाद मेडी अपने कुछ साथियों के साथ नजर आया। पुलिस ने उसे डांट पिलाई और घर जाने को कहा, लेकिन इसी दौरान जब मेडी की गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें स्टिक, बेसबॉल बैट जैसी आपत्तिजनक चीजें मिली।
जिस पर एसएसपी पारुल माथुर ने पुलिस को मेडी के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए। जिसके बाद एक बार फिर मेडी की गिरफ्तारी की गई। मेडी का हौसला तोड़ने पुलिस उसे पैदल ही जुलूस निकालकर कोर्ट ले गई।
देखिए वीडियों


