विद्या भारती अखिल भारती एवं सरस्वती शिक्षा संस्थान के तत्वाधान में जिला स्तरीय खो खो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
13 सितंबर 2022
बिलासपुर-कोटा-{जनहित न्यूज़}
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करगी रोड कोटा में
जिला स्तरीय खो खो कबड्डी प्रतियोगिता
आयोजित हुई जिसमें मुख्य अतिथि किशोर राय (पूर्व महापौर बिलासपुर), अध्यक्षता राम सजीवन गुप्ता (उपाध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर कोटा), विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्थान प्रतिनिधि फुलवारी राम यादव एवं गेंद राम राजपूत( विभाग समन्वय बिलासपुर विभाग) ने मां सरस्वती, ओम एवं भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर जिला स्तरीय खो खो कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि की आसंदी से किशोर राय (पूर्व महापौर बिलासपुर) ने सरस्वती शिशु मंदिर एवं सरस्वती शिक्षा संस्थान की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सरस्वती शिशु मंदिर अद्वितीय है यहां शिक्षा के साथ-साथ संस्कार खेलकूद एवं छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास की ओर ध्यान दिया जाता है सरस्वती शिशु मंदिर से पढ़कर निकले हुए छात्र-छात्राएं आज देश के ऊंचे ऊंचे पदों पर विराजमान होकर देश की सेवा बड़ी ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक कर रहे हैं
विभाग समन्वयक बिलासपुर विभाग के गेंदराम राजपूत ने बिलासपुर विभाग के 4 जिलों में संपन्न होने जाने वाले खो खो कबड्डी प्रतियोगिता की प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि आज सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद के माध्यम से अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करते आ रहे हैं एवं अनेक प्रकार के पदक जीत रहे हैं।
संस्थान प्रतिनिधि फुलवारी राम यादव ने सभी खिलाड़ी छात्र छात्राओं को खेल भावना से खेलने के लिए शपथ दिलाया
कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र सिंह ठाकुर ने ,अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्राचार्य बाबूलाल साहू ने एवं अजय अग्रवाल (सचिव सरस्वती शिशु मंदिर कोटा) ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। खो-खो प्रतियोगिता शिशु वर्ग- भैया में कोटा प्रथम, शिशु वर्ग- बहन में कोटा प्रथम ,बाल वर्ग- भैया में कोटा प्रथम, मुंगेली द्वितीय, बाल वर्ग- बहन में कोटा प्रथम, मुंगेली द्वितीय, किशोर वर्ग- भैया में कोटा प्रथम, मुंगेली द्वितीय, किशोर वर्ग- बहन में मुंगेली प्रथम, सकरी द्वितीय, तरुण वर्ग- भैया में कोटा प्रथम, मुंगेली द्वितीय, तरूण वर्ग- बहन में कोटा प्रथम, लोरमी द्वितीय
कबड्डी प्रतियोगिता में बाल वर्ग- भैया में सकरी प्रथम, तखतपुर द्वितीय, किशोर वर्ग -भैया में सकरी प्रथम, कोटा द्वितीय, किशोर वर्ग- बहन में सरगांव प्रथम, तरुण वर्ग- भैया में सरगांव प्रथम, तखतपुर द्वितीय, तरूण वर्ग-बहन में कोटा प्रथम, सरगांव द्वितीय इस प्रकार सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करगी रोड कोटा ने सभी खेलों में अपना वर्चस्व दिखाया सभी प्रथम- द्वितीय आए हुए खिलाड़ी बंधु- भगिनी को मेडल एवं शील्ड से नवाजा गया।
इस अवसर पर विद्यालय संचालन समिति के कोषाध्यक्ष वासुदेव रेड्डी, सचिव अजय अग्रवाल, सह सचिव संतोष जायसवाल, संस्थापक सदस्य मनजीत सिंह पवार, पूर्व कोषाध्यक्ष उत्तम अग्रवाल, देवेंद्र सिंह ठाकुर, प्रधानाचार्य चंद्रेश यादव, आचार्यों में राजकुमार साहू, लक्ष्मी नारायण पांडे, संतोष गंधर्व ,कुमारी रुकमणी गंधर्व, श्रीमती आशा गुप्ता, सुख सिंह कैवर्त कुमारी मनोरमा गुप्ता, रुपेश मलिक, श्रीमती शोभा चौहान, श्रीमती जागृति श्रीमती जयश्री मित्रा धीरेंद्र भारद्वाज, विक्रांत गोयल, सहदेव यादव, श्रीमती अलका राजपूत, श्रीमती प्यारी मानिकपुरी, श्रीमती लक्ष्मी मानिकपुरी एवं अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे



