कलेक्ट्रेट में किया जोरदार प्रदर्शन ..!
नारेबाजी के दौरान पुलिस से हुई झुमाझटकी
15 सितंबर 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] आज सरपंच संघ ने जोरदार प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट का किया घेराव। जांच का आश्वासन मिलने के बाद खत्म की हड़ताल, लेकिन नरवा गरवा घुरवा बाड़ी का काम नहीं करेंगे सरपंच।
छत्तीसगढ़ सरपंच संघ आज बिलासपुर कलेक्टर घेराव करने पहुंचा था जहां हजारों की संख्या में सरपंचों ने करीब 5 घंटे तक जमकर नारेबाजी की इस दौरान सरपंचों की स्थानीय पुलिस से जमकर झूमा-झटकी भी हुई।
ज्ञात हो कि 13 सूत्री मांगों को लेकर सरपंच संघ पिछले 20 दिन से हड़ताल पर था और इस वजह से समूचे प्रदेश में ग्राम पंचायतों के कामकाज ठप पड़े हुए थे इस दौरान सरपंच संघ के अध्यक्ष के खिलाफ कोई शिकायत को लेकर सरपंच संघ में जबरदस्त गुस्सा था और जांच वापसी की मांग को लेकर हजारों की संख्या में सरपंच बिलासपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया।
कलेक्टर से मिलने की जीत को लेकर बैठे सरपंचों से जब बिलासपुर कलेक्टर मिले नहीं पहुंचे तब उन्होंने पुलिस के साथ झूमा झटकी करते हुए कलेक्टर ऑफिस के अंदर तक घुस गए और घंटों बैठकर नारेबाजी की। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर कार्रवाई के लिए पहुंच चुकी थी.. जिसके बाद कलेक्टर की ओर से एक पत्र जारी किया गया जिसमें शिकायतकर्ता के खिलाफ जांच की बात कही गई।
आश्वासन मिलने के बाद सभी सरपंचों ने प्रदर्शन खत्म कर दिया उन्होंने बताया कि सरपंच संघ के अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में लगातार 20 दिनों से जारी हड़ताल को आज 15 दिनों के लिए समाप्त किया जा रहा है।
अगर सरकार इन 15 दिनों में 13 सूत्रीय उनकी मांगों को पूरा नहीं करेगी तो पूरे प्रदेश भर में फिर से एक बार वृहद आंदोलन किया जाएगा। इसके साथ ही सरपंचों ने तय किया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बाड़ी का कार्य ग्राम पंचायत में सरपंच द्वारा नहीं किया जाएगा।




