साइलेंसर से कीमती धातु निकाल कर बेच देते थे, 60 चोरी की घटना को दिया अंजाम
25 सितंबर 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] शहर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई सालों से एक गिरोह इको कार से साइलेंसर की चोरी कर रहे थे। बड़ी विडम्बना है की पुलिस और उसके मुखबिर को इसकी भनक तक नहीं लगी। कई चोरियों के बाद पुलिस ने गिरोह के चार आरोपियों को धर-दबोचा और भांडाफोड़ खुलासा किया। पकड़े गए आरोपियों ने 60 से अधिक चोरियां कबूल किया है।
इको कार के साइलेंसर में मौजूद धातु महंगी होती है। इसी वजह से बाकायदा गिरोह बनाकर इसकी चोरी की जा रही है। लंबे अरसे से इस तरह के मामले सामने आने के बाद उच्च अधिकारियों ने सरकंडा पुलिस को इसके खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिए थे। थाना प्रभारी सरकंडा उत्तम कुमार साहू के हमराह में सरकंडा पुलिस के द्वारा इको कार के सायलेंसर की चोरी पर अंकुश लगाने एवं आरोपियों की धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इसी दौरान सरकंडा पुलिस के आरक्षक अविनाश कश्यप को सूचना मिली कि दो व्यक्ति लगातार बिलासपुर, बलौदाबाजार, भाठापारा, जांजगीर चांपा, मुंगेली तथा दुर्ग के अलग अलग क्षेत्रों से ईको कार का सायलेंसर चोरी कर रहा है।
यही नहीं सायलेंसर में लगे कीमती धातु को निकालकर सायलेंसर को तलाब में या निर्जन स्थानों में फेंक रहे है। इसी कम में विवेकानंद नगर मोपका तलाब के पास संदेहियों को सायलेंसर से धातु निकालते देखे जाने की सूचना मिली। जिसे आरक्षक अविनाश कश्यप ने तत्काल थाना प्रभारी उत्तम कुमार साहू को इसकी सूचना दी। मुखबीर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये सरकंडा पुलिस दने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को घेराबंदी की।
पुलिस को देखकर दोनो आरोपी सायलेंसर एवं उसमें से निकाले गये कीमती धातु को फेंक कर भागने लगे। जिसे दौड़ाकर पकड़ा गया और हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम शेख राहेल पिता शेख इमरान उम्र 23 साल निवासी विवेकानंद नगर मोपका तथा शेख रूस्तम पिता शेख इमरान उम्र 20 साल निवासी विवेकानंद नगर मोपका बताया। आरोपियों से पूछताछ पर बिलासपुर जिला के विभिन्न स्थानों से इको कार से सायलेंसर चोरी कर उसमें से कीमती धातु निकालकर राशिद पिता मुबारक अली उम्र 30 साल साकिन असाई थाना हसैन जिला हाथरस उ.प्र. हा.मु. तैयबा चौक आरिफ खान के मकान में थाना सिविल लाईन बिलासपुर तथा जुबेर खान पिता पप्पू खान उम्र 25 साल साकिन चहला थाना अहमदगढ़ जिला बुलंदशहर उ.प्र. हा.मु. तैयबा चौक आरिफ खान के मकान में थाना सिविल लाईन बिलासपुर को बेचना स्वीकार किया। आरोपी राशिद खान एवं जुबेर खान के किराये के निवास में पहुंचकर घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनके कब्जे से सायलेंसर से निकाले गये कीमती धातु बरामद किया गया है।



