26 सितंबर 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] बिलासपुर रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाई वोल्टेज क्रिकेट खेला गया। सट्टा लगाने वाले सटोरियों व खिलाने वाले के बीच मैच के दौरान जिसमें 1 गेंद शेष रहते हार्दिक पांड्या के बल्ले से जीत का चौका निकला। एक तरफ जहां पूरा देश इस मैच को टकटकी लगाकर देख रहा था तो वहीं दूसरी ओर बिलासपुर में इस मैच पर सट्टे का जमकर दांव भी लगाया जा रहा था। जिसकी सूचना के बाद पुलिस ने भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में सट्टा खिल रहे कालिका नगर तिफरा निवासी शैलेश कश्यप उम्र 45 वर्ष को सट्टापट्टी के साथ
पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी पास से एक मोबाइल, एक टीवी और नगद ₹11,000 के साथ 5 लाख रुपये की सट्टापट्टी भी बरामद की गई है। पकड़े गए सटोरिये को सिरगिट्टी पुलिस के सुपुर्द किया गया है।

