पुलिस की सतर्कता से एफआईआर के चंद घंटे में हुई कार्यवाही
26 सितंबर 2022
बिलासपुर-पचपेड़ी-[जनहित न्यूज़] बिलासपुर अपने घर में पानी भरने के नाम से बुलाकर 10 साल की नाबालिक के साथ 66 साल का बुजर्ग ने जसबर्दस्ती बलपूर्वक शारीरिक संबंध बनाया। जिसपर पुलिस ने हिरासत में लेकर आरोपी के विरुद्ध पाक्सो एक्ट के तहत् अपराध कायम कर करवाई की है। पचपेड़ी थाना से मिली जानकारी के अनुसार मामला इस तरह है कि छबीलाल लाल साहू पिता स्व.जगेशर साहू उमर 66 साल साकिन सोडाडीह थाना पचपेड़ी
बिलासपुर, थाना पचपेड़ी। 25 सितंबर 2022 को प्रार्थीया थाना आकर थाना प्रभारी के नाम एक लिखित आवेदन पेश की है कि प्रार्थियां 25 सितंबर 2022 को दोपहर 02 बजे से 03 बजे अपने नाती के घर गई थी। उसी समय प्रार्थिया की नतनीन रोते हुए उसके पास आई और उसके बहु व प्रार्थिया के सामने रो-रो कर बताई कि परसों 23 सितम्बर 2022 के दोपहर करीब 03 बजे वह खेलने के लिए छबी लाल साहू के घर तरफ गई थी। तो उसे देखकर छबी लाल साहू अपने घर में पानी भरने के नाम से 10 साल की नाबालिक लड़की को बुलाया और उसके पहुंचने पर आरोपी छबीलाल साहू दोपहर 3:30 बजे अपने घर के दरवाजा को बंद कर दिया और जबरदस्ती बलपूर्वक नाबालिक को जमीन में गिराकर आरोपी छबी साहू के द्वारा नाबालिक के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया गया। प्रार्थीया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 233/22 धारा 376 भादवि 04 पाक्सो एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मामला अति संवेदनशील होने से उचित कार्यवाही एवं मार्गदर्शन हेतु पुलिस वरिष्ठ अधीक्षक पारूल माथुर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा, के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज द्वारा टीम बनाकर तत्काल आरोपी के धर पकड़ हेतु रवाना हुआ एफ आई आर के कुछ ही घंटे में आरोपी छविलाल साहू पिता स्व जगेशर साहू उम्र 66 साल निवासी सोडाडीह थाना पचपेड़ी को पकड़ने में सफलता मिली जिसे थाना लाकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया आरोपी को 26 सितम्बर 2022 क़ो सुबह 7:30 बजे विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया।
प्रकरण के उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मोहन भारद्वाज थाना प्रभारी पचपेड़ी , सउनि सहेत्तर कुर्रे आरक्षक प्रेम शंकर बंजारे, हरिशंकर चंद्रा भूपेंद्र सिंह भारद्वाज महिला आरक्षक मीना राठौर का सराहनीय योगदान रहा

