ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल में शंखनाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
एलोरा हाउस से खुशी रही प्रथम द्वितीय स्थान पर नालंदा हाउस से अनिरुद्ध आदित्य ने पाया तृतीय स्थान
26 सितंबर 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
यू तो सनातनी धर्म से तालुक रखने वाले हर व्यक्ति के लिए नवरात्रि का पावन पर्व बड़ी ही भव्यता और धार्मिक आस्था का प्रतीक होता है तथा इस धार्मिक पर्व को बड़ी ही आस्था अनुसार मनाया जाता है और पूरे नो दिनों तक मातारानी की पूजा अर्चना की जाती है,पर आम विद्यालयों में इस धार्मिक पावन पर्व का असर कही नही दिखता जितने भी विद्यालय है उनमें सिर्फ सांस्कृतिक आयोजन कर महज खाना पूर्ति कर दी जाती है,पर नगर का इकलौता ड्रीमलैंड हॉयर सेकेंड्री स्कूल है जहाँ सांस्कृतिक कार्यक्रमो के अलावा भी कई विषयों पर गतिविधियों पर फ़ोकस कर तथा उसके बारे में अध्यनरत बच्चों को अवगत कराया जाता है,जो कि बेहद सराहनीय है।
बताते चले कि
ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल में शुरू से ही इन सारी गतिविधियों पर विशेष ध्यान सदैव ही दिया जाता रहा है।
पूर्व में भी विभिन्न तरह के आयोजन कर शिक्षा के साथ अन्य ऐसे आयोजन किये जाते रहे है जिसमें बच्चों के विकास के साथ ही भारत की संस्कृति का भी ज्ञान हो,जो कि बेहद आवश्यक है। ज्ञात हो कि आज नवरात्रि का प्रथम दिवस है,और सभी बच्चों को इसका आभास घर मे ही हो जाता है,और फिर वही पावन और धार्मिक आभास यदि स्कूल में भी हो ये बड़ी बात है…!
अब यहाँ इस स्कूल की मुख्य बात भी बताते चलें जो कि अपने आप मे इस स्कूल को एक अलग और अहम स्थान का दर्जा प्रदान करती है। नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मातारानी के आगमन की शुरुआत शंखनाद से हो ऐसी परम्परा ये धार्मिक आस्था से जुड़ा आयोजन आज से नही बल्कि इस स्कूल की नींव रखने के साथ आज से 16 वर्षों पहले से ही किया जा रहा है।
आज शंखनाथ प्रतियोगिता का आयोजन भी
किया गया जिसमें कक्षा तीसरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सनातन धर्म में शंख का विशेष महत्व होता है,और सभी देवी देवताओं ने इसे अपने हाथ में धारण किया है और इसकी ध्वनि से आसपास के समूचे क्षेत्र का वातावरण शुद्ध हो जाता है।
आपको बताते चले कि शंखनाद से वैज्ञानिक तथ्य भी जुड़ा है, जिसमे फेफड़ों में को एक एक्सरसाइज के रूप में भी प्रमाणित किया गया है,शंखनाद से फेफड़ों पर इसका काफी प्रभावशाली असर होता है। आज के इस शंखनाद प्रतियोगिता में विद्यालय में निर्धारित ग्रुप में अजंता, एलोरा, नालंदा,और तक्षशिला, चारों हाउस के विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसको तीन भागों में बांटा गया पहला तीसरी से पांचवी तक छठवीं से आठवीं तक और नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला कक्षा तीसरी के 8 विद्यार्थी ,
कक्षा चौथी के 7 विद्यार्थी, कक्षा पांचवी के 17 विद्यार्थी , कक्षा आठवीं के 8 विद्यार्थी,
कक्षा सातवीं के 17 विद्यार्थी,कक्षा नौवीं के 16 विद्यार्थी, कक्षा दसवीं के 10 विद्यार्थी,
कक्षा ग्यारहवीं के 8 विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
देखिए वीडियों
जिसमे प्रथम स्थान पर एलोरा हाउस की खुशी टिंडा। वही द्वितीय स्थान पर नालंदा हाउस से अनिरुद्ध राजपूत रहे
और नालंदा हाउस से ही आदित्य मिश्रा ने तृतीय स्थान पर अपना स्थान पाया।
कक्षा तीसरी से पांचवी तक
खुशी टिंडा एलोरा हाउस अनिरुद्ध राजपूत नालंदा हाउस आदित्य मिश्रा नालंदा हाउस
कक्षा छठवीं से आठवीं अनमोल शर्मा एलोरा हाउस नित्य वीर सिंह ठाकुर एलोरा हाउस
अरमान सिंह ठाकुर अजंता हाउस कक्षा नौवीं से 12वीं
1 सिद्धार्थ शर्मा एलोरा हाउस
2 सुमेधा विश्वास अजंता हाउस
3 शाश्वत राव मगर तक्षशिला हाउस
इस प्रतियोगिता की निर्णायक ड्रीमलैंड स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती निवेदिता सरकार रही। इस भव्य आयोजन को एलोरा हाउस ग्रुप द्वारा संचालित किया मुख्य भूमिका जिसमे तानिया चटर्जी, अभिजीत राव, आमोस सैमुअल ने निभाई तथा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय में पदस्थ सभी शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।






