ड्रीमलैंड स्कूल का अनूठा आयोजन तर्क-वितर्क प्रतियोगिता सम्पन्न
29 सितंबर 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर आज ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल में तर्क- वितर्क प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता को दो वर्गों में बांटा गया कक्षा छठवीं से आठवीं का विषय था अनुशासन छात्र जीवन में महत्वपूर्ण है या नहीं?
दूसरा वर्ग नौवीं से बारहवीं तक जिसका विषय था मोबाइल अत्याधुनिक जीवन शैली का साधन है परंतु मोबाइल छात्र जीवन में कितना महत्वपूर्ण है। जिसमें विद्यार्थियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये जिसमे अनुसाशन के विषय मे सभी छात्रों के मिले जुले तर्क रहे कुछ छात्रों का ये मानना है कि अनुशासन छात्र जीवन मे एक महत्वपूर्ण कड़ी है जिसके बिना सफल होना संभव नही है, वही कुछ छात्रों ने ये भी तर्क दिए कि अनुशासन जरूरी तो है,पर इसके अत्यधिक पालन से छात्र जीवन पर एक अतिरिक्त बोझ भी पड़ता है इसिलए हर परिस्तिथियों में अनुशासन छात्र जीवन को तकलीफ भी देता है कुछ परिस्तिथियों में स्वतंत्रता भी आवश्यक है।
जिसमे शारीरिक और मानसिक संतुलन बना रहता है,और छात्र फ्री माइंड से अपने जीवन मे सही समय पर उचित निर्णय ले सकते हैं। लेकिन दूसरे विषय पर छात्रों के तर्क लगभग एक से ही थे।
सभी ने ये माना कि जब से हमारा ध्यान और उंगलियां मोबाइल की ओर खिंची है तब से पुस्तकों की ओर रुझान कम होता जा रहा है। विद्यार्थियों ने बताया कि मोबाइल का उपयोग यदि सही तरीके से किया जाए तो विद्यार्थियों को उससे लाभ होगा।
वही अनुशासन का महत्व और उसे होने वाली प्रभाव हमारे जीवन में कितना महत्वपूर्ण है इस पर विद्यार्थियों ने इसमें भी अपने विचार व्यक्त किये।
दोनों ही विषयो में छात्रों ने अपने-अपने तर्क दिए जो कि सचमुच ही एक शिक्षा के मंदिर की की गरिमा में काफी महत्वपूर्ण होंगे ,क्योकि यही तर्क-वितर्क छात्रों के आने वाले निकट भविष्य में एक बड़ी बुनियाद का एक बेहद ही उम्दा परिणाम देने में सहायक सिद्ध होगा।आज की इस प्रतियोगिता में
सभी छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
जिसमे कक्षा छठ वी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया वाद विवाद प्रतियोगिता में अजंता एलोरा नालंदा और तक्षशिला चारों हाउस के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता के निर्णायक प्रिंसिपल निवेदिता सरकार वाइस प्रिंसिपल तपोषी सरकार रूबी चक्रवर्ती मैडम प्रतिभा गर्ग और सीमा भट्टाचार्य थे इस कार्यक्रम को एलोरा हाउस के द्वारा संचालित किया गया । तर्क-वितर्क की प्रतियोगिता को सफल बनाने में सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।






