एक माह तक चले इस आयोजन में बच्चों ने दी विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियां
02 अक्टूबर 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल में एक माह तक चला भव्य आयोजन जिसमे एलोरा हाउस के द्वारा 1 सितंबर शुरू हुए इस कार्यक्रम में श्री गणेश उत्सव के साथ ही कई अन्य आयोजन किये गए कार्यक्रम शुरुआत 1 सितंबर से हुई जिसका 30 सितंबर माता रानी के जयकारे के साथ समापन हुआ।
इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में गणेश की स्तुति भजन श्लोक और गणेश की अनेक कहानियां के रूप में अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया महीने भर इस कार्यक्रम में हिंदी अंग्रेजी समाचार पर नैतिक विचार कहानी देशभक्ति गीत और नाटक औऱ विभिन्न प्रकार की प्रस्तुति दी गई। इस कार्यक्रम में एलोरा हाउस के बच्चों ने उत्साह पूर्वक अपनी सहभागिता निभाई एलोरा हाउस का समापन उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
जिसमें प्रिंसिपल श्रीमती निवेदिता सरकार वाइस प्रिंसिपल श्रीमती तापोषी सरकार और शिक्षक गण उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम की शुरुआत आशुतोष सिंह ठाकुर ने मातारानी के भजन से की इसके बाद खुशी ने मनमोहन नृत्य की प्रस्तुति दी एलोरा हाउस के द्वारा मनमोहक नाटक की प्रस्तुत की गई।
जिसमें रामलीला के पात्रों को भी दर्शाया गया, विद्यार्थियों ने सीता-राम लक्ष्मण हनुमान शेर और रावण बनकर सभी का मनमोह लियाऔर रामलीला के द्वारा सभी पात्र को जीवंत स्वरूप में प्रस्तुत किया गया।
इसके बाद देवियों के नौ स्वरूप को दिखाया गया जिसमें अंजलि आस्था रश्मि नैना कीर्ति पुष्पांजलि नौ देवी के रूप में थी और शेर के रूप में मनमोहक प्रस्तुति हनु अतरानी के द्वारा दिया गया।
वीडियों…
इसके बाद डांडिया और गरवा का कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया गया जिसमें चारों हाउस के विद्यार्थी और शिक्षक ने बढ़ चढ़कर भाग लिया सारी कार्यक्रम की प्रस्तुति एलोरा हाउस के द्वारा की गई।
जिसमें एलोरा हाउस की शिक्षिका श्रीमती दिव्या सिंह व आमोस सैमुअल के साथ ही शिक्षिका श्रीमती लक्ष्मी , सुरभि, मिताली, गीता, कौशल्या, सुनीता की सहभागिता रही जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर योगदान दिया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ड्रीमलैंड स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती निवेदिता सरकार वाइस प्रिंसिपल श्रीमती तापोषी सरकार , सीमा भट्टाचार्य गर्ग मैडम रूबी और सभी शिक्षकों और शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।







