जानिए कौन-कौन से मार्ग पर प्रवेश रहेगा प्रतिबंध…क्लिक कर देखिए सूची
03 अक्टूबर 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] नवरात्रि एवं दशहरा के दौरान अष्टमी, नवमी और दशहरा के दौरान शहर में यातायात को व्यवस्थित करने के लिए बिलासपुर पुलिस द्वारा शहर के कुछ रास्तों में चार पहिया वाहन और बड़ी वाहनों के प्रवेश को शाम 5.00 बजे से रात्रि 02.00 बजे तक प्रतिबंधित किया गया है ताकि यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया जा सके जिससे जनता को देवी दर्शन और दशहरा के अवसर पर सुविधा हो।
दिनांक से दिनांक तक
03.10.2022 से 05.10.2022 तक रहेगा प्रतिबंध शाम 05.00 बजे से रात्रि 02.00 बजे तक
प्रतिबंधित मार्ग निम्नानुसार है_
- ईमलीपारा से मध्यनगरी चौक एवं बस स्टैंड की ओर
- ईदगाह चौक से मध्यनगरी चौक
- राघवेन्द्रराव भवन तिराहा से सिम्स तिराहा
4.देवकीनंदन चौक से सिम्स और बृहस्पति बाजार की ओर - गोल बाजार चौक से सदर बाजार
6.जेल तिराहा से बृहस्पति बाजार की ओर - लालबहादुर शास्त्री मैदान से कोतवाली चौक की ओर।


