हैंड्स ग्रुप ने कराया सफल नेत्रदाह
06 अक्टूबर 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर निवासी स्वर्गीय श्रीमती सुंदरी देवी जी का निधन हो गया। इस दुःख की घड़ी में भी उनके परिवार जनों ने समाजवादी धारा का परिचय देते हुए नेत्रदान की इच्छा जाहिर की।
नेत्रदान करने के लिए उनके परिवार के लोगों ने हैंड्स ग्रुप से संपर्क किया। हैंड्स ग्रुप की टीम से अध्यक्ष अविनाश आहूजा ने सिम्स के डॉक्टर की टीम एवं नेत्रदान सलाहकार धर्मेंद्र देवांगन , बंसी जी को लेकर उनके निवास पहुंचे और उनका सफल नेत्रदान करवाया। श्रीमती सुंदरी देवी जी ,राकेश बजाज की माताजी एवं श्यामलाल बजाज की धर्मपत्नी थी।
हैंड्स ग्रुप की टीम ने बजाज परिवार को साधुवाद दिया और कहा कि उन्होंने दो लोगों के अंधेरे जीवन मे रोशनी लाने का प्रयास किया।
आपको बता दें कि हैंड्स ग्रुप द्वारा अब तक लगभग 375 नेत्रदान करवाया गया है ।

