08 अक्टूबर 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
बिलासपुर नामदेव दर्जी समाज छत्तीसगढ़ की संस्था नामदेव समाज विकास परिषद जिला बिलासपुर द्वारा 09/10/2022 दिन रविवार को शाम 04:30 दशहरा मिलन समारोह का आयोजन पंजाबी धर्मशाला सिम्स हॉस्पिटल के सामने रख गया है।परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में नामदेव जी महाराज जी की जयंती के साथ ही अन्य सामाजिक विषयों पर भी बंधुओं के साथ चर्चा करते हुए समाज को संगठित एवं विकास का प्रयास किया जाएगा।
कार्यकारी अध्यक्ष संतोष वर्मा ने समाज के जिले के समस्त बंधुओं से अनुरोध किया है कि कृपया उक्त बैठक में समाज के सभी बंधुओं सहित सभी पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने क निवेदन किया गया ।

