घटना में घायल युवक लहूलुहान हालत में पहुंचा कलेक्ट्रेट मचा हड़कंप
17 अक्टूबर 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] संपत्ति विवाद के चलते एक भाई ने दूसरे भाई के सिर पर डंडे से वारकर प्राणघात हमला कर दिया। घायल भाई ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर लहूलुहान की हालत में सीधे कलेक्ट्रेट पहुँचा। देखते ही देखते कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मचा गया। घायल शेख शहजादा ने शेख सलीम,शेख इमरान,शेख इस्माइल, इब्राहिम, आमील जैसे कई नाम लेते हुए उन पर हमला करने का आरोप लगाया है।
बताया जा रहा है कि पिछले दो माह से उनके परिवार में आपसी सम्पत्ति को लेकर झगड़ा चल रहा है।
यह विवाद न्यायालय में भी चल रहा है। जिसके बाद वहाँ और उसका परिवार न्यायालय में बयान देने पहुंचा था। इस बीच भाई-भाई में कुछ कहा सुनी हुई और एक भाई ने दुसरे भाई पर डंडे से हमला कर दिया। लघुलुहान घायल भाई कलेक्ट्रेट से बाईक चलाते हुए अस्पताल पहुंच गया है।


