हैंड्स ग्रुप की टीम ने कराया सफल नेत्रदान
18 अक्टूबर 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
वायरलेस कॉलोनी बिलासपुर निवासी,स्वर्गीय रोहन मौर्य का 24 वर्ष की अल्प आयु में आज अपोलो हॉस्पिटल में निधन हो गया। इस दुःख की घड़ी में भी उनके पिता रूपेंद्र मौर्य जी ने समाजवादी धारा का परिचय देते हुए नेत्रदान की इच्छा जाहिर की। नेत्रदान करने के लिए उन्होंने हैंड्स ग्रुप से संपर्क किया।
हैंड्स ग्रुप की टीम से अध्यक्ष अविनाश अहूजा सिम्स की टीम एवं नेत्रदान सलाहकार धर्मेंद्र देवांगन को लेकर अपोलो हॉस्पिटल पहुंचे और उनका सफल नेत्रदान करवाया।
हैंड्स ग्रुप की टीम ने मौर्य परिवार को साधुवाद दिया और कहा कि उन्होंने दो लोगों के अंधेरे जीवन मे रोशनी लाने का प्रयास किया है ।

