अगली जिला स्तरीय प्रतियोगिता का कल होगा आयोजन
19 अक्टूबर 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] भारत विकास परिषद के तत्वाधान में भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ड्रीमलैंड हॉयर सेकेंड्री स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर कर हिस्सा लिया।
ज्ञात हो कि भारत विकास परिषद द्वारा भारत को जानो शीर्षक के तहत इस प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर करने की पहल पर आज प्रथम चरण की शुरुआत करते हुए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ड्रीमलैंड हॉयर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने जूनियर ग्रुप से 114 व सीनियर ग्रुप से 168 बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा इस प्रतियोगिता में बखूबी अपनी महती भूमिका निभाते हुए
शैक्षणिक दक्षता का परिचय दिया।
आपको बता दे कि इस प्रतियोगिता का अगला जिला स्तरीय चरण
जोकि कल सरस्वती शिशु मंदिर में होना है।
जिसमे आज की इस प्रतियोगिता के आयोजन में जिन बच्चों ने उत्कृष्ट भूमिका निभाई उन्हें अगली प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा और फिर प्रदेश स्तर का आयोजन 29 अक्टूबर को कोरबा में होगा।
तत्पश्चात इस प्रतियोगिता में चयनित होने वाले बच्चों को अगली प्रतियोगिता में लिया जाएगा, जो कि राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता होगी। जिसमे हर स्कूल से प्रतिभाशाली दो-दो बच्चों को शामिल किया जाएगा।
ज्ञात हो कि सदैव की भांति ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों में इस तरह की प्रतियोगिता का खासा महत्व वहां की शिक्षा का अहम हिस्सा रहा है, जिसका आज अनुसरण करते हुए उत्साह पूर्वक सभी बच्चों ने प्रतियोगिता में अपनी ज्ञानरूपी दक्षता को साबित किया।
आज के इस आयोजन में मुख्य रूप से ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती निवेदिता सरकार ने इस प्रतियोगिता को सफल बनाने अपना भरपूर योगदान दिया साथ ही वाइस प्रिंसिपल श्रीमती तापोषी सरकार ने भी बच्चों का उत्साह वर्धन किया, श्रीमती सुजाता कश्यप के द्वारा विशेष योगदान रहा तथा साथ ही स्कूल में पदस्थ सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं ने भी इस आयोजन को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई।




