27 अक्टूबर 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] संपत्ति विवाद को लेकर शेर डल्ला गली वाले एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच मारपीट के पाँच आरोपी पुलिस के हत्थे चढे।
ज्ञात ही कि बीते कुछ दिन पूर्व लहूलुहान की हालत में जरहाभाटा निवासी युवक शेख मोहम्मद गभीर अवस्था की स्थिति में कलेक्ट्रेट पहुंच था, जहां उसने वहा पर मजूद मीडिया कर्मियों को बताया कि उसके ही भाइयों ने संपत्ति विवाद में उनके खिलाफ बयान देने पर उसके साथ मारपीट किया और जान से मारने का कोशिश किए है।
आपको बताते चले कि इस परिवार के बीच संपत्ति को लेकर पुराना विवाद चल रहा है, जिसे लेकर शेख मोहम्मद कलेक्टर कार्यालय स्थित सिटी मजिस्ट्रेट के पास अपना बयान देने पहुंचा था, रजिस्ट्री कार्यालय के पास पहले से मौजूद उसके भाइयों ने उस पर प्राणघात हमला कर दिया।
खून से लथपथ गभीर अवस्था में अस्पताल या पुलिस के पास जाने की बजाए शेख मोहम्मद दोबारा मजिस्ट्रेट के पास पहुंच गया था। इस मारपीट की खबर वायरल होते ही सिविल लाइन पुलिस ने गम्भीरता के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल 8 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई।
इधर घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। अब पुलिस ने जरहाभाटा में रहने वाले शेख इब्राहिम, शेख इस्माइल, शेख इमरान, शेख इरफान और शेख आमिल को गिरफ्तार किया है।
फरार आरोपी की तलाश जारी…
फिलहाल इस मामले में अब भी शेख खलील डल्ला पिता शेख लतीफ डल्ला निवासी जरहाभाटा
बिलासपुर, शेख आदिल डल्ला पिता शेख खलील डल्ला निवासी जरहाभाटा
बिलासपुर, अब्बास सैफी पिता जुजर सैफी निवासी खपरगंज ताजिया चौक बिलासपुर सिविल लाइन पुलिस सभी फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई है।


