आईजी के निर्देश का दिखने लगा असर बीच सड़क में बर्थडे केक काटते युवक गिरफ्तार
28 अक्टूबर 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर सड़क को बाधित कर केक काटने वाले युवक के विरुद्ध अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने युवक धान मंडी रोड में युवक बाईक अड़ाकर कर केक काट रहा था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर बाइक भी जप्त कर लिया है।
IG ने आदेश दिया था की सड़क पर केक काटने वालों के खिलाफ सख्त करवाई करें। इसी दौरान शंकर नगर तोरवा में आयुष यादव पिता रामनाथ यादव द्वारा सड़क को बाधित कर केक काटने की जानकारी पुलिस को मिली। आरोपी युवक द्वारा धान मंडी रोड में अपने जन्मदिन पर 02..03 साथियों को बुलाकर तथा स्वयं की स्कूटी को रास्ते में बेतरतीब ढंग से खड़ी कर आवागमन को अवरुद्ध कर केक काटने का प्रयास किया जा रहा था इसी दौरान पेट्रोलिंग टीम वहां से गुजरी तो युवक भागने लगे मौके पर लोक मार्ग को अवरुद्ध कर अन्य व्यक्तियों के आवागमन में बाधा एवं संकट उत्पन्न कर जन्मदिन मना रहे युवक आयुष यादव को पकड़ा गया। जिसके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर बाइक भी जप्त की गई तथा युवक के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा रही है। थाना तोरवा द्वारा आगे भी ऐसी कार्यवाही की जाती रहेगी वाले युवक आयुष यादव पिता रामनाथ यादव निवासी शंकर नगर तोरवा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 496 / 2022 धारा 283 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत एफआईआर लिया गया है।

