हत्या का कारण अज्ञात जांच में जुटी पुलिस
30 अक्टूबर 2022
बिलासपुर-तखतपुर-[जनहित न्यूज़] एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी पत्नी के सिर पर पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद सीधे थाने पहुंच और पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मैं अपने पत्नी को मौत के घाट उतार कर सीधे थाने आया हूँ।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बीजा निवासी निशा साहू उम्र 32 वर्ष गांव के खेत में धान कटाई करने के लिए गई थी। इसी दौरान उसका पति जागेंद्र साहू सुबह 11बजे मोटरसाइकिल में खेत पहुंचा और अपने पत्नी के सिर में पत्थर से हमला कर दिया जहां पत्नी के सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही निशा साहू की मौत हो गई। इतना सुनते ही पुलिस भी अचंभित हो गई, जिसके बाद उससे पूछताछ करने लगी।
इसके बाद पुलिस उसे अपनी गाड़ी में बैठा कर घटनास्थल पहुंचा। गांव में पुलिस की गाड़ी पहुंचते की गांव में भीड़ लग गई और घटना स्थल पर पहुंचते ही पूरे गांव में खबर आग की तरह फैल गई।
आरोपी के साथ पहुंची पुलिस ने देखा कि आरोपी की पत्नी की लाश खून से लथपथ खेत पर पड़ी थी। किस कारण उसने अपनी पत्नी की हत्या की है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस इस संबंध में पूछताछ कर रही है।


