सामाजिक और जनहित में सक्रियता से जमीनी पकड़ हो रही मजबूत छठ पूजा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई डॉ उज्ज्वला कराडे
29 अक्टूबर 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
आम आदमी पार्टी प्रदेश में तीसरे मोर्चे के रूप में उभर कर में अपनी उपस्तिथि दर्ज कराने में सफल होती नजर आ रही है।
पार्टी की लगातार बढ़ती लोकप्रियता और सक्रियता के साथ ही कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मेहनत अब नए आयाम गढ़ने में अहम भूमिका निभाते दिखाई दे रही है इसी का नतीजा है कि अब आम लोगों की हर समस्या का समाधान का दृश्टिकोण सिर्फ आम आदमी पार्टी की स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर में आम आदमी पार्टी की पूर्व शहर अध्यक्ष डॉ उज्ज्वला कराडे लोकप्रियता के चलते इन दिनों लोकप्रियता के शिखर पर अपना स्थान बनाये हुए है।
शहर के सामाजिक आयोजनों में मुख्य अतिथि के तौर पर मंचस्थ होने का मौका डॉ उज्ज्वला कराडे को मिल रहा है।
इन दिनों प्रदेश में छठ पूजा की धूम चल रही है बिलासपुर में भी बड़ी संख्या में छठ पूजा करने लोग नदी और तालाबों के किनारे पहुंच रहे हैं।
रेलवे क्षेत्र में स्थित मरी माई मंदिर के सामने तालाब में आज दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया समिति द्वारा आम आदमी पार्टी की पूर्व शहर अध्यक्ष डॉक्टर उज्वला कराडे को मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित किया गया था जहां पहुंचकर डॉ. कराडे ने गंगा आरती की इसके बाद अलग-अलग आयोजनों में मौजूद रहीं।
पत्रकारों से बात करते हुए डॉक्टर उज्वला कराडे ने बताया कि पूरे देश में छठ पर्व को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है बिलासपुर वासी भी 36 घंटे के इस महा आयोजन को उत्साह के साथ मना रहे हैं उनका यह सौभाग्य है कि उन्हें इस आयोजन में शामिल होने का मौका मिला और आमजन का प्यार उन्हें मिल रहा है।





