पुलिस परेड मैदान में संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह करेंगी शुभारंभ
31 अक्टूबर 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कल 1 नवम्बर को शाम 5.30 बजे स्थानीय पुलिस परेड मैदान में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया है।
संसदीय सचिव एवं समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती रश्मि आशीष सिंह 5.30 बजे समारोह का शुभारंभ करेंगी।
समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार की विगत 4 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारिक विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगाई जायेगी। स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां भी समारोह के आकर्षण का केन्द्र होंगी। समारोह में विशेष अतिथि के रूप में सांसद अरूण साव, विधायक धरमलाल कौशिक, शैलेश पाण्डेय, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, डॉ. रेणु जोगी, रजनीश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, महापौर रामशरण यादव, पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, एपेक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर, मण्डी अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक शामिल होंगे।


