नदी के ऊपर झूलता पुल गिरा 80 लोगों की हुई मौत बिना सर्टिफिकेट के 140 साल पुराने पुल पर इतने सारे लोगों को महज 12-17 रुपये की खातिर क्यो दी गई इजाजत ?
31 अक्टूबर 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] छत्तीसगढ़ आप पार्टी की पूर्व नगर अध्यक्ष डॉ उज्वला कराडे ने इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि आज की इस दर्दनाक घटना से दिल दहल गया, सचमुच ही
बेवजह एक साथ इतने सारे लोगो की जिसमे ज्यादातर महिला और बच्चों की मौत से पूरा देश हिल चुका है, ऐसी एक घटना गुजरात के मोरबी से आ रही है, जिसमे एक साथ इतने सारे लोगो की मौत से हड़कंप मच गया है।
गुजरात के मोरबी में माछु नदी पर बना यह पुल जिस पर यह घटना हुई है, वो बेहद शर्मनाक है। अब सरकार सर पीटने का काम कर रही है यहां गोताखोर के अलावा जामनगर से मोदीनगर तक सेना और कई कमांडरों की टीम रेस्क्यू में लगी हुई है।
गुजरात के मोरबी जिले में बहुत बड़ा हादसा माछु नदी पर झूलते पुल पर हुआ है।
प्रश्न आखिर ये उठता है। क्या ये प्रशासन की गैर जिम्मेदार होने का जीता जागता प्रमाण नही? क्योंकि पुल की क्षमता से कहीं अधिक लगभग 500 लोगो को एक साथ उस पुराने पुल पर अनुमति देना ही अपने आप मे ये गवाही दे रहा है कि गुजरात सरकार लापरवाही के चलते बड़ी घटना का मुख्य कारण बना लेकिन मुनाफे के लिए वहां की प्रशासन ने टिकट कम करके ₹17 बड़ों के लिए और 12 बच्चों के लिए निर्धारित की और वही उनकी मौत का कारण बन गया ये बड़ी बात है ?
हमें दुख है कि यह बड़ी घटना हुई
जो कि नहीं होनी थी परंतु हुई इतना बड़ा हादसा होने पर गुजरात सरकार को इसकी पूर्ण जिम्मेदारी लेते हुए इस बड़ी घटना के गैरजिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सेवा मुक्त करना चाहिए और घटना में जिन लोगों की मौत हुई उनके परिवार को उचित मुआवजा देना चाहिए यह सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है।




