सभी बच्चों ने रोमांचक पारी खेलते हुए अपनी प्रतिभा का किया जोरदार प्रदर्शन
31 अक्टूबर 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल में मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें दो ग्रुप से सम्मलित सभी बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए इस आयोजन को एक भव्य रूप देते हुए मजेदार पारी खेली आपको बता दें कि यहां एक ग्रुप जो कि सीनियर बच्चों का था।
जिसमें कक्षा 9वी से 12वीं तक के 48 बच्चों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया वही दूसरे ग्रुप से जोकि जूनियर ग्रुप था इसमें भी 36 बच्चों ने कक्षा छठवीं से आठवीं तक के 36 बच्चों ने हिस्सा लिया।
उन्होंने भी अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए जोरदार प्रदर्शन कर अपने हुनर को प्रस्तुत किया और इस आयोजन में रोमांचक प्रदर्शन करते हुए सभी बच्चों ने भरपूर आनंद लिया।
अब बारी आई परिणाम की जो कि कुछ इस प्रकार रहा।
सीनियर ग्रुप की टीम में प्रथम स्थान पर स्वर्णा कोरी ने पाया, वहीं द्वितीय स्थान पर सुवेक्षा मगर ने अपना दबदबा कायम रखा और फिर तीसरे स्थान की विजेता सान्वी शर्मा व अनन्या सिंह ठाकुर रही
इसी क्रम में जूनियर ग्रुप की टीम से प्रथम स्थान पर नीलिमा बुनकर ने दबदबा कायम किया और द्वितीय स्थान पर सौम्या यादव ने कब्जा किया वही तृतीय स्थान पर आदिति सिंह व ओजल चंद्रवंशी ने स्थान पाया।
आज का यह भव्य आयोजन मुख्य रूप से ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती निवेदिता सरकार के साथ वाइस प्रिंसपल श्रीमती तापोषी सरकार के नेतृत्व में सफल आयोजन के रूप में हुआ और इसके साथ ही स्कूल में ही पदस्थ शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी भरपूर से सहयोग देते हुए इस आयोजन को सफल बनाया।
ज्ञात हो कि ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल मैं निरंतर ही इस तरह की एक्टिविटी के द्वारा बच्चों की भौतिक एवं मानसिक प्रतिभा का आंकलन करते हुए उन्हें एक सही दिशा देने का जो कार्य किया जाता रहा है वह सचमुच सराहनीय है।
आज के आयोजन में स्कूल में ही पदस्थ शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के अलावा अध्ययनरत बच्चों के परिजनों के साथ ही भारी संख्या में गणमान्य नागरिक
उपस्थित रहे।







