6 नवम्बर तक जारी रहेगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह
3 नवम्बर 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर जिले में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन 31 अक्टूबर से 6 नवम्बर तक किया जा रहा है। इसी क्रम में भारतीय डाक विभाग द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया।
भारतीय डाक विभाग के बिलासपुर संभाग में अधीक्षक डाकघर एच आर साहू के नेतृत्व में देश को समृद्ध एवं मजबूत बनाने हेतु भ्रष्टाचार उन्मूलन हेतु स्वयं एवं देश वासियों को संकल्प के साथ जागरूक करने हेतु मुख्य डाकघर बिलासपुर के समस्त अधिकारी एवं स्टाफ के द्वारा जन जागरूकता रैली निकाली गई।


