अचानक हुई Accu की छापामार कार्यवाही से तस्करों में मचा हड़कंप
07 नवंबर 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] तखतपुर थाने क्षेत्र के दो अलग-अलग मामले में अवैध रूप से खुलेआम शराब बिक्री करने वाले दो आरोपियों को ACCU टीम ने धर-दबोचा। इस छापामार कार्यवाही के दौरान शराब तस्करों में मचा हड़कंप। इस बीच
तखतपुर पुलिस को कानो-कान पता भी नहीं चला और छापामारी कार्यवाही भी हो गई। अवैध रूप जब्त शराब की मात्रा से ही महज अंदाज लगया जा सकता है कि तखतपुर पुलिस और शराब तस्कर की मिलीभगत के कितने बड़े खेल का भंडाफोड़ आज accu की टीम ने कर दिया।
जिसकी वजह से शराब तस्कर खुलेआम शराब बेचकर फ़ायदा उठा रहे थे। एसएसपी के निर्देश पर आज ACCU टीम ने
ताबड़तोड़ छापामारी कारवाही की इस दौरान तख़तपुर में टाउन में तथा नागोई गांव में अवैध रूप से शराब बेचने वाले 2 आरोपियो के पास से भारी मात्रा मे शराब जप्त कर ACCU की टीम ने तख़तपुर थाने में अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द कर दिया।
ACCU ने टीम की पहला कार्रवाई अनीश कौशिक पिता मेला राम कौशिक निवासी नगोई तखतपुर देसी प्लेन पव्वा 103 नग बिक्री रकम 2330 रुपया कीमती 8240 रुपया बरामद किया है। वही दूसरा कार्यवाही गोवर्धन साहू पिता सालिक राम साहू उम्र 50 वर्ष निवासी तखतपुर के कब्जे से 108 नग देसी प्लेन 50 नग 6 बियर बिक्री रकम 2950 कीमती 14840 रुपया जप्त किया गया है।
ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई के बाद शराब तस्करो में हड़कंप मच गया है। इस छापामार कार्रवाई में Accu टीम के प्रभारी हरविंदर सिंह, हेमंत सिंह, दीपक उपाध्याय,विवेक राय की सरहनीय भूमिका रही।



