आम आदमी पार्टी की पूर्व नगर अध्यक्ष डॉ. उज्वला कराडे ने भाजपा की हुंकार रैली पर कसा तंज…
08 नवंबर 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
भाजपा की हुंकार रैली में केंद्र से
मंत्री स्मृति ईरानी के हुंकार रैली में शामिल होने पर डॉ. उज्ज्वला कराडे ने जोरदार हमलावर भूमिका निभाते हुए तीखा प्रहार करते हुए कहा कि 15 सालों में महिलाओं को नहीं बढ़ाया आगे इसलिए बाहर से बुलाना पड़ा नेता आप की पूर्व नगर अध्यक्ष डॉक्टर उजाला कराडे ने भाजपा को घेरा.. कहा- केंद्रीय मंत्रियों के भरोसे विधानसभा चुनाव लड़ेगी भाजपा छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को अभी 1 साल का वक्त बाकी है लेकिन राजनीतिक सरगर्मी अभी से बढ़ने लगी है,और राजनीति को हवा दी जा रही है।
15 साल सत्ता में रहने के बाद भाजपा पिछले 4 साल से विपक्ष की भूमिका अदा कर रही हैं, और सरकार को घेरने के लिए तरह-तरह के मामले खोज रही है वही तीसरे मोर्चे के रूप में आम आदमी पार्टी भी अपने अस्तित्व पर छत्तीसगढ़ में नजर जमाए हुए है।
ज्ञात हो कि आगामी 11 नवंबर को भाजपा द्वारा हुंकार रैली का आयोजन किया जाने वाला है इसके लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बिलासपुर पहुँचेंगी लेकिन इससे पहले आम आदमी पार्टी की पूर्व अध्यक्ष डॉ. उज्ज्वला कराडे ने विपक्ष में बैठी भाजपा पर जमकर हमला करते हुए कहा कि, राजनीति हो या जीवन की स्पर्धा महिलाएं हमेशा से पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती रही हैं और जब बात अपने शहर बिलासपुर के विकास और यहां के नागरिकों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं की हो तो महिलाएं हमेशा से ही आगे आकर अपने हक की आवाज को बुलंद करती रही हैं, लेकिन 15 साल सत्ता में बैठने वाली भाजपा शायद स्थानीय नारी शक्ति को भूल गई है इसलिए उन्हें केंद्रीय मंत्री का सहारा लेना पड़ रहा है।मालूम हो कि आगामी 11 नवंबर को भाजपा बिलासपुर में हुंकार रैली करने जा रही है और जिसमे केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शामिल होगी।
मैं पूछना चाहती हूं भाजपा को आखिर क्या आवश्यकता पड़ गई कि आपको चुनाव से पहले एक केंद्रीय मंत्री को अपनी रैली में बुलाना पड़ रहा है 15 साल सत्ता में बैठने और 20 साल बिलासपुर विधायकी संभालने वाले अमर अग्रवाल ने कभी महिलाओं को राजनीति में योगदान देने का मौका नहीं दिया शायद यही वजह है कि आज उनके पास कोई नारी शक्ति नहीं बचीं जो पार्टी की आवाज बन मुद्दों को बुलंद दिशा दे सके लेकिन दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी महिला शक्ति को सम्मान भी देती है और महिला वर्ग को सदैव आगे बढ़ने का भरपूर अवसर प्रदान करती है, यही कारण है कि आपकी आम आदमी पार्टी में महिलाओं को पुरुषों के बराबर सम्मान और पद प्रदान किया जाता है।
भाजपा प्रदेश से पूरी तरह बाहर होती नजर आ रही है, इसलिए इस तरह के हथकंडे अपना कर चुनाव में अपने आप को काबिज रखने की उनकी ये नाकाम कोशिश जारी है लेकिन बिलासपुर वासी भली-भांति समझते हैं कि उन्हें अब 20 साल का खोदापुर और पिछड़ा बिलासपुर नहीं चाहिए बल्कि आम आदमी पार्टी के द्वारा दिल्ली में किए विकास कार्यों जैसी पार्टी और जनप्रतिनिधि चाहती हैं,
इतना ही नहीं उन्होंने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि सत्ता में बैठने से पहले कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के समय जो भी वादे किए थे उन्हें पूरा करने में नाकाम नजर आ रही है ऐसे में छत्तीसगढ़ की जनता और तीसरे मोर्चे के रूप में तेजी से उभरती नजर आ रही है,
आम आदमी पार्टी की लगातार बढ़ती लोकप्रियता से अन्य राजनीतिक पार्टियों की जमीन हिली हुए दिखाई दे रही है।

