09 नवंबर 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर के दिवंगत पत्रकार मुकेश मिश्रा के परिवार की आर्थिक सहायता के लिए 2 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। संचार प्रतिनिधि दुर्घटना सहायता योजना के तहत यह मदद जनसंपर्क विभाग द्वारा स्वीकृत की गई है। उप संचालक जनसंपर्क एमडी पटेल ने आज यहां जनसंपर्क कार्यालय में स्वर्गीय मुकेश मिश्रा की पत्नी श्रीमती ललिता मिश्रा को उक्त सहायता राशि के चेक प्रदान किए। इस अवसर पर उनके परिजन व पत्रकार उपस्थित थे। श्रीमती ललिता ने सहयोग के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

