नगर विधायक शैलेश पांडे शहजादी कुरैशी सहित दिग्गज कांग्रेसी नेता कार्यकर्ताओं हुए शामिल
12 नवंबर 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] भारत जोड़ो यात्रा तहत आज शहर कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 01 के द्वारा खपरगंज जुनी लाइन कल्लुबाडा लाला लाजपत राय नगर में पदयात्रा निकाली तथा कांग्रेस ने घर-घर दस्तक दी।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 01के अध्यक्ष जावेद मेमन ने बताया कि
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम वा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडे के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 01के अध्यक्ष जावेद मेमन के नेतृत्व मे वार्ड नंबर 31 लाला लाजपत राय नगर में वार्ड पार्षद शहजादी कुरैशी के कार्यालय के पास से बूथ नंबर 121, 123 पदयात्रा निकाली गई। जिसमें नगर विधायक शैलेश पांडे शहजादी कुरैशी के अलावा पदयात्रा में अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं के घर-घर पहुंचे। वही
नगर विधायक शैलेश पांडे ने खपरगंज जुनी लाइन के मतदाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार आम-जनों के हित में किसानों तथा युवाओं के हित में निर्णय ले रही है, भाजपा के पास महंगाई के सिवा कुछ भी नहीं है महंगाई से आज पूरा देश परेशान है और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बिलासपुर को अमेठी बनाने की बात कह रही हैं विधायक शैलेश पांडे ने कहां की शहर के मतदाताओं बिलासपुर विधानसभा को अमेठी नहीं बनाने का फैसला पहले ही दे दिया 4 साल पहले बिलासपुर की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया और प्रदेश सरकार और कांग्रेसजंन यहां की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतर रहे हैं। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस शासनकाल में सर्वाधिक काम हुए हैं बिलासपुर को अमेठी बनाने वाले शहर वासियों को टेम्स नदी का सपना दिखाते रहे लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अरपा को संभालने का निर्णय लिया और कोनी से लेकर दोमुहानी तक अरपा में बारामासा पानी रहे इसके लिए हमारी सरकार ने काम भी शुरू कर दिया। भाजपा शासनकाल में बिलासपुर को खोदापुर बना दिया गया था, अब जिसे कांग्रेस शासनकाल में शहर की सड़कें चमचमा रही हैं। ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन ने कहा है कि शहर कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा सभी बूथ मे कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तहत घर-घर कांग्रेस जन पहुंच रहे हैं तथा राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचा रहे हैं सरकार के काम से जनता खुश है कहीं कोई शिकायत नहीं है महंगाई से जनता परेशान हैं।
आज के भारत जोड़ो यात्रा में प्रमुख रूप से वार्ड पार्षद शहजादी कुरैशी फिरोज कुरेशी अशफाक टाटा वाला पार्षद रामाशंकर बघेल गणेश रजक दीपांशु श्रीवास्तव विनय वैद्य अयाज खान जयपाल निर्मलकर अभिलाषा रजक विराज रजक सोहराब खान शांतनु मेश्राम लखन नागदेव हमीद खान मोबीन खान एवं बड़ी संख्या में वार्ड नंबर 31 के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


