चंद घंटो में ही लूट की रकम 11 लाख 70 हजार नगद सहित 6 आरोपी गिरफ्तार एक फरार
15 नवंबर 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर कल बिजली आफिस में चाकू की नोंक पर हुई बड़ी डकैती के आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटों में ही धर दबोचा। आज बिलासगुड़ी में एसएसपी श्रीमती पारुल माथुर ने प्रेस वार्ता में इसका खुलासा करते हुए इसकी जानकारी देते हुए बताया कि
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी विरेन्द्र सोनवानी पिता शिव कुमार सोनवानी उम्र 22 वर्ष साकिन पिपरखुटा थाना लालपुर जिला मुंगेली, हा. मु. परिजात कालोनी नेहरू नगर थाना सिविल लाईन थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करया कि 14 नवंबर को शाम 7.15 बजे बिजली बिल की जमा रकम को ए टीपी मशीन से निकाल कर गणना कर रहा था उसी समय कुछ अज्ञात नकाबपोश व्यक्तियों द्वारा नकली पिस्तोल दिखाकर डरा धमका कर एवं चाकू की नोक पर बिजली बिल की जमा रकम 13,33,000 रुपये लूट कर भाग गए। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 450/2022 धारा 458, 395, 397, 120बी भादवि कायम कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल मायर द्वारा मामले की गंभीर को देखते हुए आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल, अति पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन संदीप पटेल के मार्ग दर्शन में निरीक्षक सिटी कोतवाली प्रदीप आर्य एसीसीयू प्रभारी हरविंदर सिंह के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली पुलिस स्टाफ एवं एसीसीयू टीम द्वारा संयुक्त रूप से जारीपियों को चंद घंटो के अंदर गिरफ्तार किया गया। आरोपियो द्वारा लूट करने का षडयंत्र करीब 15 दिनों पूर्व से किया जा रहा था। आरोपी पिन्टू यादव का बिजली आफिस बिजली बिल जमा करने आना जाना था जो ए.टी.पी. मशीन में अधिक मात्रा में रूपये होने की जानकारी रखता का आरोपी पिंटु यादव पूर्व में लाईन मेन का कार्य कर चुका है।
आरोपियों द्वारा लूट की रकम को नारियल कोठी स्थित मधुबन शमशान घाट में बैठकर आपस में बराबर बराबर बांट लिया गया था एवं प्रार्थी के पर्स एवं दस्तावेजो को मधुबन के पीछे स्थित झाडियों एवं मोबाईल को नदी में फेंक दिए थे। आरोपियों से लूट की रकम 11,70,000 रुपये निशानदेही पर जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है एवं शेष रकम एक आरोपी धर्मेंद्र यादव लेकर फरार है जिसकी पता तलाश की जा रही है। आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।
विशेष योगदान निरीक्षक प्रदीप आर्य, निरीक्षक हरविंद्र सिंह, उनि रविन्द्र यादव, उनि मनीष कांत, उनि यूएन शांत साहू, सउनि विजय राठौर, सउनि गुलाब पटेल, सउनि भानू पात्रे, सउनि जीवन साहू, प्र.आर. संतोष केरकेट्टा, निर्मल सिंह, पूहुम सिंह, बलबीर सिंह, नरेंद्र उपाध्यय, आर. प्रेम सूर्यवंशी, कमलेश सूर्यवंशी, अजय शर्मा, रंजीत खाण्डे, रंजीत खरे, मनोज साहू, रवि शर्मा, दीपक केरकेट्टा, विरेंद्र राजपूत, रवि राजपूत, ऋषि कुमार, धर्मवीर सिंह, विवेक राय, दीपक उपाध्याय, रामलाल सोनवानी, सत्य कुमार पाटले, प्रशांत सिंह
गिरफ्तार आरोपी 01 पिन्टू यादव पिता गया लाल यादव उस सचिन विससरी के पीछे करबला बिलासपुर 12. सिंह पिता पेश बहादुर सिंह उम्र 28 वर्ष वन रोड लकड़ी टाल थायफमगकना सिटी कोतवाली
बिलासपुर 03. मंगल सिंह गोठ पिता श्याम सिंह गौड उम्र 19 वर्षे साकिन मधुबन थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर 04. राजा गोड पिता श्यामू गोड उम्र 22 वर्ष साकिन शिखा वाटिका मधुबन थाना सिटी कोतवाली जिला
बिलासपुर 05 शुभम स पिता स्व. महेश बस उम्र 25 वर्ष सकिन मधुबन गौशाला के पास थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर D6 एक अपचारी बालक




