दो वर्षों से मोहल्ले वासी व स्कूल प्रबंधन की निरंतर शिकायत को क्यो किया जा रहा अनदेखा..?
बंधवापारा सरकण्डा में वर्षों से संचालित देशी शराब दुकान हटाने की मांग कलेक्टर से गुहार
16 नवंबर 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
वार्ड क्रमांक 63 अरविंद नगर वार्ड क्रमांक 65 संत नामदेव नगर के निवासियो ने आज कलेक्ट्रेड पहुँच कलेक्टर के जनदर्शन में उक्त शराब दुकान को अन्य जगह स्थांतरित करने की मांग की।
ज्ञात हो कि यह शराब दुकान मोहल्ले के बीचों बीच है वही कन्या शाला तथा ड्रीमलेण्ड स्कूल से बिलकुल लगी हुई है जिससे वहाँ अध्यनरत बच्चों व पालकों को आने जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उसी को लेकर विगत दो वर्षों से शराब दुकान को हटाए जाने की मांग निरंतर की जा रही है, स्कूल प्रबंधन और मोहल्ले वासियों द्वारा के बार शासन प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर उक्त शराब दुकान को हटाने की मांग की है,परंतु इस पर आज तक कार्यवाही नही हुई है,आज जब सब्र का बांध टूटा तो स्कूल प्रबंधन के साथ मोहल्ले वासियों व सैकड़ो महिलाओं ने कलेक्ट्रेड में नारे बाजी करते हुए।
ज्ञापन द्वारा कलेक्टर से गुहार लगाते हुए कहा कि विषयांतर्गत वार्ड नंबर 63 अरविंद नगर वार्ड नंबर 65 संत नामदेव नगर बंधवापारा में विगत 20 वर्षों से भरी बस्ती के अंदर देशी शराब भट्टी का संचालन किया जा रहा है। जिससे कि महिलाओं एवं स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़, गाली-गलौच आये दिन होते रहती है।
भट्टी के बाजू में ही ड्रीमलैण्ड स्कूल है। स्कूल प्रशासन कई बार इस हेतु शासन को अवगत कराकर शिकायत की है, पर इस पर हमेशा अनदेखी कर विद्या की मंदिर के पास देशी शराब भट्ठी का संचालय किा जा रहा है। गट्ठी के कारण विद्यार्थियों के पालक लोगों से आये दिन शराबी लोगों से वाद-विवाद होते रहता है। मोहल्ले के शराब भट्ठी के कारण चोरी की वारदात दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। चौक-चौराहों में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। आये दिन लूट-पाट होते रहता है। शराब दुकान बंद होने के बाद कोचिया लोग स्कूल के सामने शराब की अवैध बिक्री करते हैं मोटी रकम लेकर सुबह 4 बजे से शराब की अवैध बिक्री कर उगाही करते हैं। जिस पर प्रशासन की कोई कार्यवाही आज तक नहीं की जा रही है।
शराब दुकान मोहल्ले के बीचोबीच होने से हम कालोनीवासी, मोहल्लावासी, स्कूल वाले पालक लोगों को काफी भय व आतंक से सहमे हुए रहना पड़ता है।
हमारे मोहल्ले में शराब के कारण कई हत्यायें भी हो चुकी है। पर प्रशासन इस पर उचित कदम नहीं उठा रही है। शराब के नशे में भट्ठी के आसपास मोहल्लेवासी व राहगीरों से आये दिन लूटपाट, मारपीट य अश्लील गाली-गलौज शराबी लोग करते रहते हैं। शराब के नशे के कारण मोहल्ले में ही शराब लोगों का गिरे पड़े रहना व मोटर सायकल व कार से दुर्घटना सामने आयी आती रहती है।
मोहल्लेवासी व स्कूल प्रबंधन पालक आपसे निवेदन करते हैं कि वार्ड नंबर 63 अरविंद नगर व वार्ड नंबर 65 संत नामदेव नगर में संचालित देशी शराब दुकान हमारे मोहल्ले से हटाकर अन्यत्र जगह पर स्थानांतरण करने की कृपा करें।




