चादर चढ़ा कर प्रदेश की खुशहाली व अमन चैन की दुआ मांगी
16 नवंबर 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] लुतरा शरीफ स्थित सूफी संत हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह के 5 दिवसीय 64 वां सालाना उर्स के चौथे दिन नगर विधायक शैलेष पाण्डेय व जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने दरगाह में चादर चढ़ाई और प्रदेश के अमन व चैन की दुआ मांगी।
इस दौरान दरगाह इंतेजामिया कमेटी की ओर से सीपत के अतिरिक्त तहसीलदार राहुल कौशिक ने निशान ए-लुतरा से सम्मानित किया। इससे पहले परम्परागत तरीके से दरगाह के खादिमो ने अतिथियों का दस्तारबंदी कर स्वागत किया।
इस दौरान रियाज अशरफी, इदरीश खान,सुदेश दुबे, चंद्रप्रदीप बाजपई व कमेटी के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहें।



