पुलिस की सक्रियता से आरोपी हुआ गिरफ़्तार
23 नवंबर 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] विगत कुछ दिनों पूर्व एक वीडियो वायरल हुआ था। अधिवक्ता के ऑफिस में एक युवक घुसकर महिला का बाल पकड़कर घसीटते हुए
मारपीट करते और उसे अगवा करने का प्रयास किया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। लोगों ने उस युवक से महिला को छुड़ाया। लेकिन मौका पाकर युवक भाग खड़ा हुआ था। पुलिस इस मामले को गंभीरता के साथ लेते हुए आज फरार आरोपी युवक को घेरा-बंदी कर धर-दबोचा।
ज्ञात हो कि विगत कुछ दिनों पूर्व में
शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने आए ठेकेदार ने एडवोकेट के ऑफिस में घुसकर महिला का बाल पकड़कर मारपीट की और उसे अगवा करने का प्रयास किया। जिसके बाद महिला ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड पर रेप का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की थी।
30 वर्षीय महिला का पति साल 2018 के पहले गरियाबंद जिले में शासकीय नौकरी पर था । 2018 में उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद गरियाबंद के ठेकेदार विकास साहू से महिला का परिचय हुआ। ठेकेदार ने महिला को अनुकंपा दिलाने में भी मदद की। कहते हैं इससे दोनों की नजदीकियां बढ़ गई। दोनों करीब 2 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे। इधर दोनों के बीच संबंध अच्छे ना रहने पर महिला तबादला लेकर बिलासपुर आ गई और यहां उसने दूसरी शादी कर ली। लेकिन अपनी एक्स गर्लफ्रेंड का पीछा करता हुआ ठेकेदार बिलासपुर पहुंच गया। सरकंडा मेन रोड में उसने अपनी कार खड़ी की और एडवोकेट के ऑफिस में घुसकर महिला से मारपीट की। यहां तक कि उसके बाल पकड़कर खींचते हुए कार में उसे बैठाने का प्रयास कर रहा था। शोर मचाने पर लोग पहुंच गए। महिला को तो छुड़ा लिया गया लेकिन मौका पाकर ठेकेदार भाग खड़ा हुआ। इसी मामले में सरकंडा पुलिस ने राजिम गरियाबंद निवासी विकास साहू उर्फ विक्की 35 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। विकास पर 8 नवंबर दोपहर को महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप है। पुलिस काफी दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। सरकंडा थाना प्रभारी उत्तम साहू के अनुसार पुलिस ने उसे नेहरू चौक के पास घेराबंदी कर पकड़ा है।

