इस्माइल वेलफ़ेयर फाउंडेशन की प्रसिडेंट नीरू बिष्ट के जज्बे को सैलूट
25 नवंबर 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
आज के इस भौतिक युग मे भी कुछ लोग ऐसे भी है जो इंसानियत को जिंदा रखे हुए है ऐसा ही एक वाक्या सामने आया है दरअसल हमारे नगर बिलासपुर में ही एक सामाजिक संस्था इस्माइल वेलफ़ेयर फाउंडेशन संचालित है जो कि गरीब और असहाय लोगो की खोज खबर लेती रहती है और समय-समय पर उनकी विभिन्न जरूरतों को पूरा करती है उसी संस्था की प्रसिडेंट है श्रीमती नीरू बिष्ट व सेकेट्री है वैभव दुबे।
श्रीमती बिष्ट जो कि गजब की प्रतिभशाली व्यक्तित्व की धनी होने के साथ ही इंसानियत से भरपूर लबरेज है आज हम उन्ही की एक दरियादिली का वाक्या बयान कर रहे है विषय यूं है कि अधिकतर हमारे पास
कई वर्षों तक पुराने स्वेटर शॉल ब्लैंकेट हर साल सजाकर पेटी में सूटकेस में अलमारी में रख देते हैं ,और हर साल नए खरीद के उनका उपयोग करते हैंओर पुराने कपडे कई वर्षों तक वही रखे रखे खराब हो जाते हैं और अंत में वो किसी के काम नहीं आते
कई ऐसे लोग हैं।
जो इस ठंड के मौसम मे एक स्वेटर और एक कंबल के लिए कितना परेशान होते है,लेकिन उनका दर्द व वेदना कौन जान सकता है,परंतु इस्माइल वेलफेयर फाउंडेशन की प्रेसिडेंट श्रीमती नीरू बिष्ट ने इंसानियत के जज्बे का एक अनूठा परिचय देते हुए वह रात में 9 बजे अकेले ही निकल पड़ी उन गरीब असहाय लोगों की मदद के लिए जोकि इस ठिठुरन भरी ठंड में फुटपाथ पर रहते है।
श्रीमती नीरू बिष्ट आज रात 9 बजे अकेले ही निकल पड़ी बिलासपुर के कुछ रास्तों पर जहां कुछ लोगों को ठंड से ठिठुरते हुए देखा और लगा कि इन्हें उन चीजों की बेहद जरूरत है जो हमारे लिए गैर जरूरी पड़ी हुई वस्तुएं है।श्रीमती बिष्ट ने कहा कि
मैने घर से सूटकेस और अलमारी से कई साल कंबल स्वेटर बच्चों के गर्म कपड़े निकाल कर इकट्ठे किए कुछ स्वेटर तो मैंने उन दिनों अपने हाथो से साहेब के लिए बनाया थे जब बच्चे छोटे थे उन स्वेटर से कई यादें जुड़ी हुई थीं थोड़ा अजीब भी लग रहा था की कितने प्यार से ओर मन से साहेब के लिऐ अपने हाथो से बुना था पर तब से आज तक अलमारी की शोभा बढ़ा रहे थे।
आज वह सही और जरूरतमंद हाथों में चले गए दिल के कोने में थोड़ी सी खुशी महसूस हुई आप सभी से निवेदन है घर में जो पुराने गर्म कपड़े हो प्लीज जो यूज़ के नहीं है उन्हें सही हाथों तक पहुंचाएं आपके लिए जो पुराने है ओ किसी के लिऐ नए हो सकते है।
श्रीमती नीतू बिष्ट ने नगर के सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी भी उन गैस जरूरत चीजों वह वस्तुओं को जरूरतमंद गरीब असहाय लोगों तक पहुंचाएं ताकि उनका उपयोग हो सके। उनके इस जज्बे की नगर वासियों ने जमकर सराहना की वही उनके जज्बे से भरी इंसानियत को सैलूट किया।






