04 दिसंबर 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] मेडिकल की तैयारी कर रही है छात्रा को किस करने होटल संचालक बुजुर्ग को पुलिस किया गिरफ्तार। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवही कर रही है।
मेडिकल की तैयारी करने वाली 18 वर्षीय स्टूडेंट को किस करने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी होटल संचालक है और छात्रा वहां रोज खाना खाने जाति थी। किसी तरह छात्रा ने भागकर अपनी इज्जत बचाया। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले की रहने वाली 18 वर्षीय लड़की बारहवीं कक्षा की पढ़ाई पूरी करने के बाद मेडिकल की तैयारी कर रही है। वह पुराना बस स्टैंड के पास प्राइवेट हॉस्टल में रहती है। वह राजीव प्लाजा के पास स्थित खालसा पराठा सेंटर में रोज दोपहर और शाम को खाना खाने जाती थी। इस बीच 30 नवंबर की रात करीब 8 बजे जब वह होटल खाना खाने गई थी, तब होटल संचालक गुरमीत सिंह सलूजा (65) ने छात्रा को सुबह मिलने के लिए बुलाया था। कोचिंग जाते समय एक दिसंबर की सुबह करीब 8 बजे छात्रा होटल संचालक गुरमीत सिंह सलूजा से मिलने गई, तब वह होटल में अकेला था। उसने अंदर अपने केबिन में बुलाया और पकड़कर गले लगा लिया और गंदी हरकत करने लगा। उसकी गतिविधियों को देखकर छात्रा घबरा गई। वह किसी तरह उससे पीछा छुड़ाकर भागते हुए कोचिंग सेंटर पहुंची। इसके बाद अपने भाई को इस घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही उसके परिजन भी बिलासपुर आ गए और शिकायत करने तारबाहर थाने पहुंचे। पहले तो तारबाहर पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर केस दर्ज करने से इनकार कर दिया। इस दौरान पुलिस इस केस की जांच करने के बहाने छात्रा और उसके परिजन को घुमाती रही। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें छात्रा होटल के बाहर और अंदर जाती दिख रही है। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी होटल संचालक गुरमीत सिंह सलूजा के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

