भागवत कथा में पांचवे दिन सुंदर झांकी बना कर भगवान की बाल लीला व गोवर्धन पूजा का किया गया वर्णन
07 दिसंबर 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] तोरवा में भागवत कथा का आयोजन।
पंडित संकल्प शुक्ला के द्वारा भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा। आज लगातार पांचवे दिन भागवत ज्ञान कथा में भगवान का बाल लीला वर्णन और गोवर्धन पूजा का वर्णन और सुंदर झांकी का आयोजन हुआ। पंडित संकल्प शुक्ला के द्वारा बहुत ही मन-मोहक तरीके से भगवत कथा का किया जा रहा है। दर्शक मोहित होकर उनकी कथा को सुन रहे हैं।
आज की भागवत कथा में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद मोती गंगवानी जिला संयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के पल्लव धर, शंकर मानिकपुरी, अजय सिंह, होमेश्वर साहू, प्रदीप साहू, आशीष साहू , योगेश कुशवाहा सहित श्री राधे महिला समिति तोरवा की आरती शर्मा , शशीकांत शर्मा, शिव पटेल, कविता पटेल सहित श्रद्धलु तथा पदाधिकारी गण उपस्थित थे।




