हिंदुत्व के भव्य आयोज में भाजपा के दिग्गज नेताओं ने किया किनारा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी रहे नदारद…!
10 दिसंबर 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
आज श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित कुंदन पैलेस में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में गीता जयंती के अवसर पर विशाल शौर्य दिवस का भव्य आयोजन किया गया इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में आचार्य श्री श्री राकेश जी तथा मुख्य वक्ता की भूमिका बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दानोरिया ने निभाई प्रांतीय प्रचार प्रसार प्रभारी जितेंद्र चौबे ने बताया कि हर वर्ष गीता जयंती के अवसर पर बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में शौर्य दिवस मनाते आ रहे हैं और उसी तारतम्य में इस वर्ष भी भव्य आयोजन किया गया।
बजरंग दल के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा शौर्य यात्रा भी निकाली गई।
यह भव्य शौर्य यात्रा कुंदन पहले से आरंभ होकर सीएमडी चौक तारबाहर होते हुए नगर भ्रमण करते हुए वापस कुंदन पैलेस में इसका समापन किया गया।
इस बीच अतिथि तथा यात्रा में शामिल समस्त लोगों ने श्री राम रसोई मैं भोजन प्रसादी भी ग्रहण की। आज के इस भव्य आयोजन को नगर के सभी लोगों ने सराहा।
जहाँ इस भव्य आयोजन की प्रशंसा हुई वही एक विषय पर चर्चाओं का बाजार भी
गर्म रहा जो कि सचमुच ही अचंभित करने वाला रहा हुआ यूं कि इतने बड़े हिंदुत्व के भव्य आयोजन में भाजपा के दिग्गज नेताओं ने किनारा क्यों कर किया ?
और तो और भाजपा के स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इस आयोजन में नदारद रहे…!
आज नगर में चारो ओर इस चर्चा पर माहौल गर्म रहा। आपको बता दें की विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल दोनों ही भाजपा के अंग माने जाते हैं और फिर भी भाजपा के दिग्गज नेताओं का इसमें उपस्थित नहीं होना एक नए विषय को जन्म देता है। बहराल आज की इस भव्य शौर्य यात्रा का समस्त नगरवासियो ने खुले दिल से इसका स्वागत किया वही कार्यकर्ताओं में भी गजब का उत्साह दिखा बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दानोरिया ने अपने उध्बोधन की शुरुआत जय श्री राम और जय बजरंगबली के उद्धगोष से की। वही अपने वतकव्य को आरंभ करते हुए कहा कि देश में हिंदुत्व की भावना सभी सनातनियो में कूट- कूट कर भरी है, बस लोगों को जागृत करने की आवश्यकता है, खासकर युवा वर्ग को हिंदुत्व भावना से प्रेरित होकर सनातन धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए आगे आने की बात कही, वहीं उन्होंने 1947 मैं भारत और पाकिस्तान के विभाजन में हिंदुओं के नरसंहार पर भी चर्चा की तथा उन्होंने यह भी कहा कि इन दिनों कुछ इस्लामिक शक्तियां पुर जोर से हिंदुत्व का मखोल उड़ाने तथा हिंदुत्व को नेस्तनाबूद करने की नापाक कोशिश में लगा है हम सभी सनातनियो को एकजुट होकर उनके इस अभियान को सर्व मूल समाप्त करने की आवश्यकता है।
क्योंकि भारत देश हिंदुत्व की आस्था से ही जुड़ा है और कुछ लोग इस्लामिक जेहाद के नाम से हिंदू बेटियों को अंधे कुएं में धकेलने का जो घिनोना प्रयास कर रहे हैं उन्हें बजरंग दल के युवाओं को रोकने का बीड़ा उठाना चाहिए।
हम सब मिलकर लव जिहाद के प्रति बच्चियों और बहनों को सचेत करने का निरंतर प्रयास करते रहेंगे और अगर इसके लिए हमे पुनर्मजन्म भी लेना पड़े हम फिर वही प्रयास करेंगे कुछ दिग्भ्रमित बच्चीयों को जो वापस सनातन धर्म में आना चाहती है हम उन्हें भी उनके चंगुल से छुड़ाने का सतत प्रयास करते रहेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में एक मुस्लिम युवक आफताब द्वारा
श्रद्धा की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि किस तरह पैंतीस टुकड़े किये गए यह मानसिकता उस युवक की नही बल्कि यह बर्बरता शैरियत की मानसिकता दर्शाता है।
और ऐसी घिनोनी हरकत हिंदू धर्म अब बर्दाश्त नहीं करेगा…और यह हमारे लिए मूक चुनौती है जिसे हमें एकजुट होकर उनके नापाक मंसूबों पर रोक लगानी है।
आज के इस भव्य आयोजन में मुख्य रूप से
मंच पर सम्मानित अतिथियों में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग संघचालक प्रदीप देशपांडे , विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ ललित मखीजा, प्रांत मंत्री विभूति भूषण पांडे तथा बजरंग दल के प्रांत संयोजक ऋषि मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बजरंग दल जिला संयोजक दीपक सिंह ठाकुर ने किया, कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष सौमित्र गुप्ता, जिला मंत्री विकास शर्मा, जिला सह मंत्री दीपक सोनी, नगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, विभाग मंत्री राजीव शर्मा तथा अन्य सभी विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के जिला बिलासपुर के कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य व्यक्ति तथा महिला शक्ति मातायें एवं बहनों की भी भागीदारी रही वही कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों में विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री जितेंद्र वर्मा , विभाग सहसंघचालक डॉक्टर विनोद तिवारी, डॉ प्रफुल्ल शर्मा, प्रांत सेवा सह प्रमुख चन्द्रकान्त साहू, राजेश मिश्रा, किरण सिंह , मनीषा सिंह , वंदे मातरम मित्र मंडल के समस्त कार्यकर्ता, धर्म जागरण मंच के समस्त कार्यकर्तागण, दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति की समस्त बहने, राजेंद्र सिंह, भृगु अवस्थी, अमित तिवारी, प्रतीक शर्मा, सत्येंद्र शाह, शैलेंद्र सोनी, संदीप सेंगर, विकास अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, विनय गुप्ता, आदि उपस्थित रहे।
इसके साथ ही सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व युवा वर्ग उपस्थित रहे।
उपरोक्त जानकारी प्रांत सह प्रचार प्रमुख विश्व हिन्दू परिषद जितेंद्र चौबे के द्वारा दी गई।









