11 दिसंबर 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] कम्पनी गार्डन में चाकूबाजी झूला पर बैठने के नाम विवाद। छोटी सी मामूली बात पर गालिग़लोच मारपीट के बाद चाकू से जांघ पर वार करके फरार नाबालिक आरोपियों को तत्काल पुलिस ने किया गिरफ्तार।
मिली जानकारी के अनुसार मामला सिविल लाईन क्षेत्र कम्पनी गार्डन की है।
प्रार्थी रघुराज यादव निवासी मगरपारा कंपनी गार्डन में सुबह 5.30 बजे अपने साथ के साथ घूमने गया था। इस बीच 06 बजे के पास वहाँ जबरापारा थाना सरकंडा नाला के पास के 3 लड़के उनके पास आएगा और झूले से हटने बोले, इसी बात को लेकर उनके बीच आपस में झगड़ा हो गई, गाली गलौच, धमकाते हुए चाकू से आरोपिओ ने वार कर दिया, जिससे आहत के जांघ में चाकू लगी है, उसे तत्काल आसपास के लोगो ने अस्पताल पहुंचाया।
जहाँ अभी वह ईलाज कराकर बेहतर हो रहा है। तत्काल सिविललाइन पुलिस को जानकारी मिलते ही आहत के बताये अनुसार आरोपिओ की पतासाजी में लग गई। आरोपी तखतपुर, सकरी घूमते रहे, पुलिस मुखबिर के माध्यम से लगातार पीछे लगी रही व रिवर-व्यू के पास से कुछ ही घंटे में दो मुख्य नाबालिग 16-17 साल के आरोपीयो को पकड़ने में सफलता मिली है। एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है जिसे पुलिस जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कह रही है।


