गुणवत्ता विहीन सड़को हेतु दोषी अफसरों के निलंबन की उठी मांग
13 दिसंबर 2022
रायगढ़-{जनहित न्यूज़}
रायगढ़ जिलाध्यक्ष की लगातार अनुपस्थिति को गुणवत्ताविहीन सड़को की वजह बताते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा इस वजह से अधीनस्थ सरकारी महकमे बेलगाम हो गए है l ऐसी विकट परिस्थितियों के लिए कांग्रेस को कटघरे में खड़े करते हुए कहा भाजपा नेता में कहा दस दिन पहले बनी सड़को में दरार नजर आने लगी l भ्रष्टाचार की ऐसी परतों का जिम्मेदार आखिर कौन है ? गुणवत्ता विहीन सड़को हेतु दोषी अफसरों के निलंबन की मांग करते हुए भाजपा नेता उमेश अग्रवाल ने कहा कि जिले में सड़को की बदहाली किसी ने नही छिपी l भाजपा की पदयात्रा के बाद जागी भूपेश सरकार ने आनन फानन में सड़को की गुणवत्ता सुधारने एवम शीघ्र निर्माण के आदेश दिए l मुख्यमंत्री ने भेट मुलाकात के दौरान 15 अक्टूबर तक सड़को को सुधारने के आदेश के साथ ही जिलाधीश को मॉनिटरिंग के निर्देश दिए लेकिन रायगढ़ जिले में जिलाधीश की अनुपस्थिति का सीधा असर नवनिर्मित सड़को पर नजर आ रहा है l कछुआ गति से चले रहे निर्माण कार्य का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता में कहा रायगढ़ धर्मजयगढ़ खरसिया छाल सड़क के निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग रायपुर से की जा रही है l सड़कों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि कार्य में प्रगति दिखाने की वजह से डब्ल्यूबीएम एवं मुरूम की जगह आसपास की खेतो की मिट्टी का उपयोग किया जा रहा है l पीडब्ल्यूडी के अफसर जमीनी कार्य की हकीकत छुपा रहे है lधरमजयगढ़ के निकट रायगढ़ रोड तरफ कुछ दिन पूर्व निर्मित डामर सड़क दरकने लगी है l इन सड़को के छह मासी बताते हुए अफसरों को फोटो खिचाऊ बताया l कांग्रेस का भ्रष्टाचार इस प्रदेश के लिए अभिशाप बन गया है l उमेश अग्रवाल ने कहा छोटे छोटे टुकड़ों में सड़को के निर्माण से सड़को में गुण वत्ता का अभाव होता है l खंड खंड में निर्मित सड़के मजबूत नही होती l लक्ष्य पूरा करने एवम रायपुर कार्य की प्रगति से अवगत कराने हेतु सड़को के निर्माण के दौरान क्वालिटी का अभाव है l

